• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपक पूनिया के कोच ने रेफरी पर किया हमला, IOC ने लिया बड़ा फ़ैसला

Writer D by Writer D
06/08/2021
in Main Slider, World, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, खेल
0
Deepak Punia

Deepak Punia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय पहलवान दीपक पूनिया टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने से चूक गए. अब उनके विदेशी कोच मोराड गेड्रोव को लेकर भी खबर आई कि मैच के बाद उन्हें टोक्यो ओलंपिक से बाहर कर दिया गया है. मोराड पर गुरुवार को दीपक के मैच के बाद रेफरी पर हमला करने का आरोप लगा है. मोराड गेड्रोव रूस के रहने वाले हैं और दीपक के साथ बतौर कोच टोक्यो ओलंपिक में मौजूद थे.

दीपक पूनिया के ब्रॉन्ज मेडल मैच के बाद गेड्रोव रेफरी के कमरे में गए और उनपर हमला कर दिया. विश्व कुश्ती निकाय (FILA) ने तुरंत आईओसी को इस मामले की सूचना दी और अनुशासनात्मक सुनवाई के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ को भी बुलाया गया. हालांकि महासंघ ने माफी मांगी और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. फिला ने पूछा कि भारतीय महासंघ ने गेड्रोव पर क्या कार्रवाई की तो महासंघ ने जानकारी दी कि उन्हें टर्मिनेट कर दिया गया है.

गेड्रोव खुद एक पहलवान रहे हैं और बीजिंग ओलंपिक- 2008 में 74 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं. उन्होंने 2004 के एथेंस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में हार के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी पर हमला कर दिया था. अब आईओसी ने उनकी मान्यता भी रद्द कर दी है और टोक्यो में भारतीय दल को लिखा है कि उन्हें तुरंत खेल गांव छोड़ने के लिए कहा जाए.

बदला खेल रत्न का नाम, अब राजीव गांधी नहीं मेजर ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा अवार्ड

दीपक अच्छे ड्रॉ का फायदा उठाकर सेमीफाइनल तक पहुंचे लेकिन अमेरिका के डेविड मौरिस टेलर से सेमीफाइनल में हार गए. उन्होंने इससे पहले नाइजीरिया के एकेरेकेमे एगियोमोर को तकनीकी श्रेष्ठता से और फिर क्वार्टरफाइनल में चीन के जुशेन लिन को 6-3 से हराया था. दीपक अपने पहले ही ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रहे थे और कांस्य पदक जीतने के करीब पहुंचे लेकिन 86 किग्रा के प्ले-ऑफ में सैन मरिनो के माइलेस नज्म अमीन के अंतिम 10 सेकंड में पटखनी देने से उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

22 साल के दीपक का डिफेंस पूरे मुकाबले के दौरान शानदार था लेकिन सैन मरिनो के पहलवान ने मुकाबले के अंतिम क्षणों में भारतीय पहलवान का दायां पैर पकड़कर उन्हें गिराकर निर्णायक दो अंक हासिल किए. इससे पहले तक भारतीय पहलवान 2-1 से आगे चल रहा था.

Tags: Deepak PooniaTokyo OlympicsTokyo Olympics 2020Tokyo Olympics 2021
Previous Post

ये है दुनिया की सबसे छोटी नदी, इसकी लंबाई जानकर दंग रह जाएंगे

Next Post

बालिकाओं को अच्छी शिक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे स्वावलंबी बन सकें : CM योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

sensitive skin
Main Slider

सेंसिटिव स्किन पर न लगाएं ये चीजें, डैमेज हो सकती है त्वचा

30/05/2026
Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Next Post

बालिकाओं को अच्छी शिक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे स्वावलंबी बन सकें : CM योगी

यह भी पढ़ें

Yogi

योगी सरकार ने लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए रिकार्ड पौने तीन लाख करोड़

07/11/2021
FIR lodge

संयुक्त सचिव पर विधवा ने लगाया मानसिक प्रताडि़त करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

20/02/2021
TS Singhdev

भूपेश बघेल की रेंज से बाहर हुए टीएस सिंहदेव, टेंशन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस

17/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version