• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूल में खतरनाक नागिन ने ली एंट्री, फुफकारते ही भाग खड़ा हुआ स्टाफ

Writer D by Writer D
02/08/2024
in इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Snake

A snake entered the school causing a stir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। बारिश के मौसम में सांपों (Snakes) का निकलना अधिक हो गया है। स्कूल हो, अस्पताल हो या फिर रिहायशी आबादी वाली जगह, सांप की पहुंच हर जगह है। इस बीच यूपी के इटावा स्थित जसवंतनगर तहसील क्षेत्र के स्कूल में खतरनाक सांप (Snake) घुसने से हड़कंप मच गया। इस सरकारी स्कूल में करीब 150 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं।

दरअसल, पूरा मामला थाना बैदपुर के पास ग्राम नगला छत्ते स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट का है। यहां आज जब सुबह स्कूल खुला तो छात्र-छात्राएं कक्षाओं में पढ़ने के लिए पहुंचे। कुछ ही देर बाद बच्चों के लिए मिड डे मील बनाने वाला रसोइया भी पहुंच गया। जैसे ही उसने रसोई का ताला खोला तो देखा कि वहां कोबरा नाग (Cobra) फन फैलाए हुए बैठा हुआ है। जिसे देखकर उसकी हालत पतली हो गई और वो भाग खड़ा हुआ।

मौके पर पहुंचे स्कूल के अन्य लोग भी दहशत में आ गए। फौरन स्टाफ ने वन विभाग से संपर्क किया। कुछ देर बाद सांप पकड़ने के लिए टीम आई, तब तक मिड डे मील का खाना नहीं बन सका, जिसके चलते बच्चे भूखे बैठे रहे। वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ आशीष त्रिपाठी ने रसोई में बैठे हुए काले नाग का रेस्क्यू किया और उसको सुरक्षित जगह छोड़ा।

99 पर सांप काटेगा तो जीरो पर पहुंच जाएंगे, ललन सिंह ने कांग्रेस पर कसा तंज

मामले में स्कूल की प्रधानाचार्य अभिलाषा तिवारी ने बताया कि बच्चों के लिए खाना बनाने रसोइया आया तो देखा कि बीच रसोई में काला नाग फन फैलाए हुए बैठा है। जिसे देख सभी डर गए। बच्चों को क्लास से बाहर न निकलने के लिए कहा गया। कुछ देर बाद जब रेस्क्यू करने वाली टीम आई और उसने सांप को रेस्क्यू कर बाहर निकाला तो सभी ने राहत की सांस ली।

सांप को देखकर बच्चे डरे हुए थे। स्कूल स्टाफ भी सहम गया था। क्योंकि, थोड़ी सी चूक में बड़ा हादसा हो सकता था। सांप को रेस्क्यू करने वाले ने बताया कि ब्लैक कोबरा का साइज लगभग 3 फीट से अधिक था और वह नागिन थी। यह बेहद जहरीली होती है। इसके काटने से जान जा सकती है।

Tags: crime newsEtawah newsup news
Previous Post

सपा सांसद की करोड़ों की जमीन जब्त, बुलडोजर लेकर पहुंची ED

Next Post

लैंडस्लाइड से भारी तबाही, एक गांव के आठ स्कूली बच्चे लापता

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 का समापन, UPSDM को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल’ का पुरस्कार

29/09/2026
Mahant Avaidyanath
उत्तर प्रदेश

12वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में होगी श्रद्धांजलि सभा

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 : मत्स्य विभाग को प्राप्त हुए 600.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

भारत का मूल धर्म है सनातन, इसके बिना राष्ट्र की कल्पना भी नहीं की जा सकती: मुख्यमंत्री

29/09/2026
Next Post
Landslide in HP

लैंडस्लाइड से भारी तबाही, एक गांव के आठ स्कूली बच्चे लापता

यह भी पढ़ें

Ram Mandir

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ‘सुप्रीम’ एक्शन! कोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार को भेजा नोटिस

13/07/2026
जो बाइडेन

बाइडेन ने दी ट्रंप को करारी शिकस्त, बने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति

07/11/2020
Naga Chaitanya

फिर से दूल्हा बनने की तैयारी में नागा चैतन्य, 6 महीने पहले सामंथा से हुआ था तलाक

18/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version