• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM हेल्पलाइन 1905 की लंबित शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान: धामी

Writer D by Writer D
17/04/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन-1905 पर 30 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने साफ कहा कि सीएम हेल्पलाइन जनता के विश्वास का माध्यम है और शिकायतों का समाधान शिकायतकर्ता की संतुष्टि तक होना चाहिए।

शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को फोर्स क्लोज करने के मामलों में जिलाधिकारी, विभागाध्यक्ष या संबंधित सचिव की संस्तुति के बिना किसी भी स्तर पर कार्रवाई न की जाए।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि यदि कोई अधिकारी बिना पर्याप्त कार्रवाई के शिकायत बंद करता है तो उसकी जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन केवल एक फोन नंबर नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं का मजबूत मंच है।

हर सप्ताह और हर माह होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने जिलाधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह तथा विभागीय सचिवों को प्रत्येक माह कम से कम दो बार लंबित शिकायतों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्राप्त प्रत्यक्ष शिकायत की तरह गंभीरता से लिया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनका फीडबैक लिया जाए और उच्च स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

AI तकनीक से होगा बेहतर समाधान

बैठक में जानकारी दी गई कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए एआई आधारित डेटा संचालन और शिकायत प्रबंधन प्रणाली पर काम किया जा रहा है। इसके जरिए शिकायतों का पूर्वानुमान, हॉटस्पॉट की पहचान और प्राथमिकता के आधार पर समाधान में मदद मिल रही है।

ग्रीष्मकाल में पेयजल, ऊर्जा, शहरी विकास और गृह विभाग से जुड़ी शिकायतें अधिक प्राप्त हुई हैं, जिनका प्राथमिकता से निस्तारण किया गया। जनपदवार शिकायतों के विश्लेषण में देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में अधिक शिकायतें दर्ज हुईं, जबकि उत्तरकाशी और चंपावत बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल रहे।

बेहतर काम करने वाले अधिकारियों की सराहना

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकतम शिकायतों का समाधान करने वाले अधिकारियों से बातचीत कर उनकी सराहना की। ऊर्जा विभाग उत्तरकाशी के अधिशासी अभियंता मनोज गुसाई और पौड़ी के अधिशासी अभियंता अभिनव रावत के कार्यों की प्रशंसा की गई।

मनोज गुसाई ने बताया कि विभाग में विशेष सेल बनाकर शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। अभिनव रावत ने बताया कि विभागीय समन्वय समिति और 1905 मोबाइल ऐप के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से भी की बात

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता भी की। देहरादून की बीना ढींगरा ने एनपीएस पेंशन नहीं मिलने की समस्या बताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दो दिन के भीतर समाधान के निर्देश दिए।

हरिद्वार के तरुण सिंह ने जल निकासी की समस्या बताई, जिस पर जिलाधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं देहरादून के सुरेंद्र कुमार नागपाल ने बताया कि स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत अगले ही दिन दूर कर दी गई, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Tags: cm dhami
Previous Post

दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026: योगी सरकार के विजन से डेयरी सेक्टर को नई रफ्तार

Next Post

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

Writer D

Writer D

Related Posts

Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Census
Main Slider

UP समेत चार राज्यों में पहले जनगणना का फैसला, 1 दिसंबर से शुरू होगी आबादी की गिनती

05/09/2026
Students from Ladakh met Governor Gurmit Singh.
Main Slider

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख के विद्यार्थियों ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात

05/09/2026
18% hike in DA announced in Punjab.
पंजाब

पंजाब के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान

05/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

कूड़ा निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

05/09/2026
Next Post
Major action on black marketing of petrol, diesel and LPG

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

यह भी पढ़ें

Lucknow High court

रिटायर जज के पास मिली अकूत खजाना, रियल एस्टेट, ट्रस्ट में खपाई काली कमाई

23/02/2023
Stomach Disorder

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए करें ये प्राणायाम, तनाव और बीमारियां होंगी दूर

07/07/2021
Fill SIR form online in minutes sitting at home

घर बैठे आसानी से मिनटों में भरें SIR फॉर्म ऑनलाइन, ये है स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

24/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version