• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल, शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र

Writer D by Writer D
25/05/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। लोकसभा आम चुनाव-2024 (Lok Sabha Elections) में हरियाणा में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल (Anurag Agarwal) द्वारा एक अनोखी पहल की गई है, जिसके तहत मतदाताओं को इस बार मतदान करने के लिए बुलाने हेतु ब्याह-शादी की तरह निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे। शादी समारोह की तरह बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं का स्वागत करेंगे। इस बार हरियाणा में मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है। राज्य में छठे चरण के तहत 25 मई को मतदान होना है और 29 अप्रैल को चुनावों की अधिसूचना जारी होगी।

अनुराग अग्रवाल ने इस अनोखी पहल के बारे में बताया कि शादी की तरह निमंत्रण पत्र तैयार किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि भेज रहे हैं, स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, 25 मई भूल न जाना, वोट डालने आने को इतना ही नहीं, निमंत्रण पत्र में मतदाताओं के नाम संदेश भी दिया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार लोकसभा चुनाव-2024 के मंगल उत्सव की पावन बेला पर मतदान करने हेतु आप तय दिवस व समय पर सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम स्थल आपका मतदान केंद्र है। उन्होंने बताया कि मतदान 25 मई को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।

चुनाव का पर्व-देश का गर्व की मतदाता ले रहे हैं शपथ

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु हर जिला में शपथ भी दिलवाई जा रही है और नागरिक शपथ ग्रहण समारोहों में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। मतदाताओं द्वारा चुनाव का पर्व-देश का गर्व की शपथ ली जा रही है कि ”हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग ने मतदाताओं को डिजिटल रूप से सशक्त करने के लिए कई मोबाइल एप विकसित की हैं। इनमें नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) और वोटर हेल्पलाइन एप प्रमुख हैं। केवाईसी एप के जरिये मतदाता अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां तक की उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि, यदि कोई हो तो, की जानकारी भी देख सकते हैं। इसी प्रकार, मतदाता अपने मतदान केंद्र की जानकारी हासिल करने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड कर सकते हैं।

वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केंद्र पर लाइन की जानकारी

अनुराग अग्रवाल ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पहली बार 30 विधानसभा क्षेत्रों में वोटर इन क्यू मोबाइल एप भी बनाई गई है। जिस पर मतदाता बीएलओ से जुड़ेगा और बीएलओ मतदाता को जानकारी देगा कि इस समय कितने लोग वोट डालने के लिए लाइन में खड़े हैं। मतदाता अपनी सुविधा अनुसार भीड़ कम होते ही वोट डालने के लिए आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में यह देखा गया कि कभी-कभी मतदाता मतदान केंद्र पर भीड़ को देखकर बिना वोट डाले ही वापिस चले जाते हैं, इसलिए इस बार यह निर्णय लिया गया है ताकि मतदान प्रतिशत में वृद्धि की जा सके।

26 अप्रैल वोट बनवाने का आखिरी दिन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में नये मतदाताओं के पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2024 है, इसलिए यदि अभी भी किसी पात्र नागरिक ने अपना वोटर कार्ड नहीं बनवाया है, तो वे तुरंत बनवा लें। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदेश में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 99 लाख 81 हजार 982 है। इनमें 1 करोड़ 6 लाख 4 हजार 276 पुरुष तथा 93 लाख 77 हजार 244 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा, 462 ट्रांसजेंडर मतदाता भी पंजीकृत हैं।

Tags: harayana newsLok Sabha ElectionsNational news
Previous Post

टीआरपी गेम जोन में लगी आग में अबतक 9 बच्चों समेत 24 की मौत, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

Next Post

पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंची

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

गैरसैंण को 231.91 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

28/10/2026
Main Slider

Karwa Chauth 2026: दिल्ली से लखनऊ तक, जानें किस शहर में कितने बजे होगा सूर्योदय

28/10/2026
पंजाब

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

28/10/2026
पंजाब

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

28/10/2026
Main Slider

आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का कहर, तटीय इलाकों से लोगों का रेस्क्यू

28/10/2026
Next Post
PV Sindhu

पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंची

यह भी पढ़ें

cm yogi

रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी में योगी सरकार

21/04/2022

मुंबई में फूटा कोरोना बम, मेडिकल कॉलेज के 29 छात्र कोविड पॉजिटिव

30/09/2021
father salutes his daughter

जब बेटी बनी अफसर, गर्व से सीना चौड़ा करके पिता ने किया सैल्यूट

05/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version