• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नासिक से नेपाल जा रही टूरिस्ट बस खड़े ट्रक में घुसी, एक की मौत

Writer D by Writer D
07/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सुल्तानपुर
0
Road Accident

Road Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में वाराणसी-लखनऊ रोड पर भीषण हादसे (Road Accident) में एक महिला की मौत हो गई।

सुल्तानपुर में वाराणसी-लखनऊ रोड पर चांदा थानाक्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा और ईसीपुर गांव के बीच टूरिस्ट बस खड़ी ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में एक श्रद्धालु महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। सभी को गंभीर स्थिति में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना आज सुबह की है। टूरिस्ट बस श्रद्धालुओं को नासिक से नेपाल लेकर जा रही थी।

महाराष्ट्र के नासिक से टूरिस्ट बस सुबह ढाई बजे के करीब सुल्तानपुर के रास्ते वाराणसी की तरफ जा रही थी। बस चांदा कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर कमैचा और ईसीपुर गांव के निकट पहुंची थी कि चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। बस लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर आगे खड़े ट्रक में जा घुसी।

घटना में सुनीता अर्जुन आवरे (55) पत्नी अर्जुन आवरे निवासी नासिक, थाना अंबर महाराष्ट्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों में सुरेश विट्ठल (50), कमल शिंदे पत्नी नरेंद्र निवासी नासिक, थाना अंबर महाराष्ट्र व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतका सुनीता अर्जुन आवरे की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैफिक जाम खुलवाया है और स्थानीय लोगों को मौके से हटाया। वहीं, दूसरी टूरिस्ट बस में अन्य मुसाफिरों को वाराणसी की तरफ रवाना कर दिया गया है।

रियल एस्टेट कंपनियों पर आयकर विभाग का शिकंजा, लखनऊ सहित चार ठिकानों पर छापेमारी

सीओ लंभुआ अब्दुल सलाम ने बताया कि चालक के नींद में होने की वजह से प्रथम दृष्टया हादसा होने की जानकारी सामने आ रही है। टूरिस्ट बस डैमेज हो गई है। दूसरी बस में यात्रियों को रवाना कर दिया गया है। मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तीन घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। घायल के नासिक निवासी परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

Tags: accident newsroad accidentroad accident newssultanpur newsup news
Previous Post

रियल एस्टेट कंपनियों पर आयकर विभाग का शिकंजा, लखनऊ सहित चार ठिकानों पर छापेमारी

Next Post

Jagannath Rath Yatra: जानें किस रंग का होता है जगत के नाथ का रथ, कैसे होता है इसका निर्माण

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

13/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपी के लिए ₹3,210.76 करोड़ का बजट मंजूर, विकास कार्यों और मजदूरी को मिलेगी रफ्तार

13/07/2026
Next Post
Jagannath Rath Yatra

Jagannath Rath Yatra: जानें किस रंग का होता है जगत के नाथ का रथ, कैसे होता है इसका निर्माण

यह भी पढ़ें

School Bus

बच्चे को बस से भेजते है स्कूल, सुरक्षा के लिए जरूर सिखाएं ये नियम

11/07/2025
Pankaj Tripathi

मिर्जापुर-2 में अपने रोल को इस साल का बेस्ट नहीं मानते पंकज त्रिपाठी

10/12/2020
death of the inspector from a heart attack

यूपी पुलिस भर्ती 18912 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

13/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version