• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

AAP को दिल्ली में मिला नया ठिकाना, ये है नए दफ्तर का पता

Writer D by Writer D
25/07/2024
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
AAP

AAP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को राजधानी दिल्ली में अपना नया दफ्तर मिल गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी को नया दफ्तर आवंटित किया है। पार्टी ने बताया है कि उसके दफ्तर का नया पता अब बंगला नंबर 1, रविशंकर शुक्ला लेन, नई दिल्ली है।

16 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट केंद्र सरकार से कहा था कि राष्ट्रीय दल की मान्यता होने के नाते आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यालय के लिए जमीन आंवटन पर 25 जुलाई तक फैसला लिया जाए। वहीं, पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने ‘आप’ को राउज एवेन्यू (Rouse Avenue) स्थित पार्टी कार्यालय को खाली करने के लिए दी गई समय सीमा 10 अगस्त तक बढ़ा दी थी।

इससे पहले मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने AAP को अपना राउज एवेन्यू दफ्तर खाली करने के लिए 15 जून तक का समय दिया था। यह जमीन दिल्ली हाईकोर्ट को न्यायिक बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए आवंटित की गई थी। AAP ने अपना राष्ट्रीय कार्यालय खोलने के लिए सरकार से जगह दिए जाने का आग्रह किया था। ये मामला हाईकोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने 5 जून को AAP के अनुरोध पर विचार के लिए केंद्र को 6 हफ्तों का वक्त दिया था। HC का कहना था कि AAP अन्य राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की तरह दिल्ली में पार्टी कार्यालय के लिए जगह पाने की हकदार है।

AAP ने सुप्रीम कोर्ट में क्या कहा था?

इससे पहले AAP ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि उसे यह जमीन 2015 में आवंटित की गई थी। अब 2023 लैंड एंड डेवलपमेंट का ऑफिस कह रहा है कि यह जमीन राउज एवेन्यू कोर्ट विस्तार के लिए निर्धारित की गई है।

यूपी की इस पूरी पुलिस चौकी को DIG ने कर दी सस्पेंड, हरकतें जानकर पूरा महकमा हुआ शर्मिंदा

AAP का कहना था कि वो परिसर खाली करने को तैयार है, लेकिन उसे राष्ट्रीय पार्टी के दर्जे के अनुसार एक वैकल्पिक जगह आवंटित की जाए। दिल्ली और पंजाब की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को पिछले साल चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया था।

Tags: aapAAP new officedelhi newsNational news
Previous Post

यूपी की इस पूरी पुलिस चौकी को DIG ने कर दी सस्पेंड, हरकतें जानकर पूरा महकमा हुआ शर्मिंदा

Next Post

श्रीदेव सुमन की जीवन गाथा हमेशा मातृभूमि की सेवा लिए प्रेरित करती रहेगी: धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
Main Slider

कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे : धामी

22/10/2026
उत्तराखंड

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

22/10/2026
नई दिल्ली

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

22/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

22/10/2026
Next Post
CM Dhami paid tribute to martyr Sridev Suman

श्रीदेव सुमन की जीवन गाथा हमेशा मातृभूमि की सेवा लिए प्रेरित करती रहेगी: धामी

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से प्रदीप सिंह मलिक ने की मुलाकात

10/08/2020
bank closed

अगले महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखें छुट्टियों की लिस्ट

28/11/2021
Kaal Sarp Dosh

काल सर्प दोष से है परेशान, निवारण के लिए सावन में करें ये उपाय

29/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version