• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

AAP विधायक पुलिस हिरासत से फरार, रेप के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

Writer D by Writer D
02/09/2025
in Main Slider, क्राइम, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
AAP MLA Harmeet Singh

AAP MLA Harmeet Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब के सन्नौर विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ( Harmeet Singh) को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मगर हड़कंप उस वक्त मच गया। जब वह पुलिसवालों की गिरफ्त से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक पठानमाजरा को गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें थाने ले जा रही थी, तभी पठानमाजरा ( Harmeet Singh) और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पठानमाजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि पुलिस टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक का पीछा कर रही है। यह मामला एक महिला की शिकायत से जुड़ा है। जो खुद को विधायक की पत्नी बता रही है। उनके ऊपर बलात्कार के आरोप लगाए गए हैं।

पठानमाजरा ( Harmeet Singh) 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सन्नौर सीट से भारी मतों से जीते थे। यह कार्रवाई ऐसे वक्त पर हुई जब विधायक ने अपनी ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और पंजाब सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने बाढ़ प्रभावित अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया और नदी की सफाई के मुद्दे पर वरिष्ठ नौकरशाहों की आलोचना की थी।

वकील बोले, अभी गिरफ्तारी का पता नहीं

वहीं, विधायक पठानमाजरा ( Harmeet Singh) के वकील बिक्रमजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 1 सितंबर 2025 को पटियाला पुलिस ने पठानमाजरा के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर हुआ है। वह और पठानमाजरा 2013-14 में सोशल मीडिया पर मिले थे और 2021 में उन्होंने शादी कर ली थी। 23 अगस्त 2022 को उस महिला ने पंजाब हाईकोर्ट में अर्जी दी, जिसके बाद कोर्ट ने 2024 में रोपड़ पुलिस को इस मामले की जांच करने को कहा। महिला के खिलाफ आईटी एक्ट के 4-5 केस दर्ज हैं। एडवोकेट भुल्लर ने कहा कि पटियाला में बाढ़ के कारण हालात खराब हैं और पठानमाजरा अपने क्षेत्र में लोगों की मदद कर रहे थे। उन्होंने एक आईएएस अफसर पर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ 2013 के एक मामले में केस दर्ज कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी हुई है या नहीं, यह अभी साफ नहीं है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 अगस्त को इस मामले में शिकायत दर्ज कराने वाली महिला ने आरोप लगाया गया था कि विधायक ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। यह पहला मौका नहीं है, जब सत्ताधारी पार्टी के विधायक पठानमाजरा किसी विवाद में फंसे हैं। इससे पहले साल 2022 में आप नेता की दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने उन पर पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा, एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहे थे।

Tags: Punjab News
Previous Post

ABVP छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में योगी का एक्शन, सीओ सस्पेंड, इंस्पेक्टर-चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Next Post

इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, पायलट की सूझबूझ से बची 272 यात्रियों की जान

Writer D

Writer D

Related Posts

sweet dish
खाना-खजाना

इस Rose Day पर ये स्वीट डिश घोलेगी रिश्तों में प्यार की मिठास

07/02/2026
Rose Day
Main Slider

Rose Day पर मिले गुलाब के रंग से पहचानें फीलिंग, हर कलर का है अलग मतलब

07/02/2026
iron pan
Main Slider

जले हुए तवे की सफाई को बनाए आसान

07/02/2026
Valentine's Day
फैशन/शैली

वैलेंटाइन डे पर इन गिफ्ट से करें अपनी फीमेल पार्टनर को खुश

07/02/2026
Valentine's week
फैशन/शैली

प्यार के रंग में सरोबर हुई दुनिया, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक

07/02/2026
Next Post
Bird collides with Indigo plane

इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, पायलट की सूझबूझ से बची 272 यात्रियों की जान

यह भी पढ़ें

Dhananjay Singh

बाहुबली धनंजय सिंह का अब तक नहीं लगा कोई सुराग, हर जगह से बैरंग लौटी पुलिस

05/04/2021
संसद का शीतकालीन सत्र winter session of Parliament

कोरोना इफेक्ट : नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र, बजट सत्र जनवरी से शुरू

15/12/2020
दिलीप घोष

बंगाल : रैली में बोले बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष- खत्म हो गया कोरोना

11/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version