• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

AAP अकेले लड़ेगी दिल्ली चुनाव, केजरीवाल बोले- कांग्रेस संग गठबंधन की संभावना नहीं

Writer D by Writer D
11/12/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
AAP

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) होने वाला है। ऐसे में सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने की बातें चल रही थीं लेकिन अब पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस तरह की बातों को खारिज कर दिया है।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।”

न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर बातचीत करीब फाइनल स्टेज में पहुंचने वाली है। 15 सीट कांग्रेस के हिस्से जा रही है और 1-2 सीटें अन्य INDIA ब्लॉक की पार्टियों को मिलेंगी। बाकी बची सीटों पर AAP चुनाव लड़ेगी।”

कैंडिडेट्स की 2 लिस्ट जारी कर चुकी है AAP

विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। AAP ने इस बार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी है। इस बार उन्हें पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से मैदान में उतारा गया है। वहीं हाल ही में AAP में शामिल हुए अवध ओझा को पटपड़गंज से टिकट दिया गया है।

इसके अलावा AAP ने नरेला से दिनेश भारद्वाज, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से मुकेश गोयल, मुंडका से जसबीर कारला, मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक, रोहिणी प्रदीप मित्तल, चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी (सेबी), पटेल नगर से प्रवेश रतन, मादीपुर से राखी बिडला, जनकपुरी से प्रवीण कुमार, बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज, पालम से जोगिंदर सोलंकी, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया को टिकट दिया गया है।

‘केजरीवाल झुकेगा नहीं’, AAP ने किया BJP पर ‘पुष्पा’ वाला पलटवार

पहली लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम थे, उनमें छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर, किराड़ी से अनिल झा, विश्वास नगर से दीपक सिंघला, रोहतास नगर से सरिता सिंह, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी, बदरपुर से राम सिंह, सीलमपुर से जुबेर चौधरी, सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी और मटियाला से सुमेश शौकीन के नाम शामिल थे।

Tags: aapdelhi elections 2025delhi newsNational news
Previous Post

110 वर्षीय प्रसिद्ध संत सियाराम बाबा ने त्यागी देह, आश्रम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Next Post

गरीबों की जमीन कब्जामुक्त कराएं, दबंगों को सबक सिखाएं : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
Next Post
CM Yogi

गरीबों की जमीन कब्जामुक्त कराएं, दबंगों को सबक सिखाएं : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Petrol and diesel price

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती, जानिए क्या है आज के रेट

14/09/2020
Yogi cabinet expansion

यूपी में पत्रकारों को मिलेगी प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त चिकित्सा सुविधा

04/12/2021
CM Yogi ki Pati

सीएम योगी ने पाती लिख प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

31/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version