• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

MCD उपचुनाव में आप की बड़ी जीत, बीजेपी का नहीं खुला खाता

Desk by Desk
03/03/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
MCD उपचुनाव

MCD उपचुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के पांच वॉर्ड पर उपचुनावों के नतीजे बुधवार को आ गए हैं। इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। दिल्ली नगर निगम के पांच में से चार वॉर्डों में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है, वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। एमसीडी के उपचुनाव के नतीजों इस बार बीजेपी का खाता भी नहीं खुला है।

बता दें कि बुधवार सुबह शुरू हुई मतगणना में शुरु से ही चार वॉर्ड पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। हालांकि, बाद में नतीजे भी ऐसे ही रहे। शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी-सी वॉर्ड में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हुई है, जबकि चौहान बांगर क्षेत्र से कांग्रेस ने बाजी मारी है। बता दें कि इन पांच वॉर्ड में से चार आप के पास थे, जबकि शालीमार बाग नॉर्थ से प्रतिनिधि भाजपा के पार्षद थे।

अंकिता ने रश्मि देसाई को पार्टी में KISS, करी जमकर मस्ती

नतीजों के मुताबिक, त्रिलोकपुरी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश को 4986 वोटों के अंतर से हरा दिया है। वहीं, रोहिणी से आप उम्मीदवार राम चंदर ने भाजपा के राकेश को 2985 वोटों से हराया है। इसके अलावा, शालीमार बाग से आप कैंडिडेट सुनीता मिश्रा ने भाजपा की सुरभि राजू को 2705 वोटों के अंतर से हराया है। वहीं, कल्याणपुरी में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने भाजपा के सियाराम को 7043 वोटों के अंतर से हराया है।

Delhi: Aam Aadmi Party workers celebrate after party's Sunita Mishra was declared the winner from Ward No 62N, (Shalimar Bagh North)

Sweets being distributed at AAP office where party leader and Deputy CM Manish Sisodia is present pic.twitter.com/YPRbayOGim

— ANI (@ANI) March 3, 2021

एमसीडी उपचुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जश्म मनाते दिखे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। आम आदमी पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां भी बांटी गई और इस दौरान खुद मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कल्याणपुरी में 59.19 फीसद, त्रिलोकपुरी में 55.95 फीसद, चौहान बांगर में 55.60 फीसद, रोहिणी-सी में 44.58 फीसद, शालीमार बाग (उत्तर) वार्ड में 43.23 फीसद मतदान हुआ था। इन पांचों वार्डों में 50.86 फीसद मतदान हुआ। मतदान के बाद मुख्य प्रतिद्वंद्वियों-आप, भाजपा और कांग्रेस ने जीत का दावा किया।

कौन-कौन हैं नगर निगम वार्ड?

वार्ड नं. 32 एन, रोहिणी सी
वार्ड नं.62 एन, शालीमार बाग (उत्तर)
वार्ड नं 08-ई, कल्याणपुरी
वार्ड नं. 02-ई, त्रिलोकपुरी
वार्ड नं. 41-ई चौहान बांगर

Tags: AAP's big win in MCD by-electionBJP does not open accountMCD उपचुनावकल्याणपुरीत्रिलोकपुरीशालीमार बाग नॉर्थ
Previous Post

कविता कौशिक को ट्रोल ने दी गाली, एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया की मांगनी पड़ी माफी

Next Post

सुनील शेट्टी की बेटे अहान का बॉलीवुड ने कुछ इस अंदाज में किया स्वागत

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
Next Post
Ahan Shetty

सुनील शेट्टी की बेटे अहान का बॉलीवुड ने कुछ इस अंदाज में किया स्वागत

यह भी पढ़ें

Pran Pratistha

पूरी दुनिया में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा धूम, टाइम्स स्क्वायर पर गूंज रहे जय श्री राम के उद्घोष

22/01/2024
Gyanvapi case

ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंपने का मामला अब फास्ट ट्रैक कोर्ट के हवाले

25/05/2022
Illegal Liquor

50 लाख की शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

12/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version