• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का देशव्यापी प्रदर्शन आज

Writer D by Writer D
22/03/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज (शुक्रवार) देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने अपने मुखिया की गिरफ्तारी पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह 10 बजे कांग्रेस के साथ भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

इसके अलावा पार्टी ने केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का भी फैसला किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का समर्थन आम आदमी पार्टी को खुलकर मिला है। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के नेतृत्व में कई नेता देररात आम आदमी पार्टी नेताओं से मिलने पहुंचे।

ईडी के मुख्यमंत्री केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  को गिरफ्तार करने की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय, डॉ. संदीप पाठक और आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया । पार्टी के दिल्ली संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद ये फैसला लिया गया है कि शुक्रवार सुबह 10 बजे देशव्यापी प्रदर्शन के क्रम में भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन की शुरुआत की जाएगी। पार्टी इसकी लड़ाई अदालत में भी लड़ेगी।

उन्होंने केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  की गिरफ्तारी पर कहा कि आज लोकतंत्र की खुलेआम हत्या कर दी गई है। संदेश दिया गया है कि देश में अगर कोई भाजपा के खिलाफ बोलने की हिम्मत करेगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी नागरिकों के साथ पूरे देश में सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री की ईमानदार राजनीति के लिए समर्थन मांगा।

लंबी पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन

इसी दौरान कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि आज हम सभी ने लोकतंत्र की हत्या का प्रयास देखा। दो साल से जांच चल रही है। इस अवधि में न तो सीबीआई और न ही ईडी को एक भी पैसा बरामद हुआ। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा जानती है कि अगर कोई उसे चुनौती दे सकता है तो अरविंद केजरीवाल हैं। पार्टी इस लड़ाई को सड़क से अदालत तक ले जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को अवैध रूप गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। शुक्रवार सुबह सुप्रीम कोर्ट में इसको मेंशन किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इस देश के लोकतंत्र की रक्षा करेगा।

Tags: aapArvind KejriwalArvind Kejriwal arrestedCM Arvind Kejriwaldelhi newsliquor policy scamNational news
Previous Post

खरमास में करें इन चीजों का दान, खत्म होगी जीवन की हर समस्या

Next Post

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने तीन छात्रों को रौंदा, मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Roadways Bus

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने तीन छात्रों को रौंदा, मौके पर मौत

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

New guidelines for encounter in UP

शूटआउट साइट की होगी वीडियोग्राफी…, यूपी में एनकाउंटर को लेकर नई गाइडलाइन जारी

22/10/2024
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने सहपाठियों के साथ खूब की मस्ती

18/10/2022
मैं कोरोना पॉजिटिव हूं

मैं कोरोना पॉजिटिव हूं माइक पर बोला, तो दंग रह गया रिपोर्टर, देखें वायरल वीडियो

21/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version