• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्लीवालों को उनके हक़ का पानी दिलाकर रहूंगी: आतिशी

Writer D by Writer D
24/06/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Aatishi

Aatishi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी (Aatishi ) ने सोमवार को कहा कि उनका स्वास्थ्य चाहे कितना भी ख़राब हो जाए या शरीर को कितना भी कष्ट हो, वह दिल्लीवालों को उनके हक़ का पानी दिलाकर रहेंगी।

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों और पार्षदों के साथ दिल्ली के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने सोमवार को अनशन स्थल पर पहुंच कर उनका समर्थन किया। चार दिन से बिना खाए सत्याग्रह कर रहीं सुश्री आतिशी (Aatishi ) ने दिल्ली की जनता से कहा कि उनका स्वास्थ्य चाहे कितना भी ख़राब हो जाए या शरीर को कितना भी कष्ट हो, दिल्लीवालों को उनके हक़ का पानी दिलाकर रहूंगी। जब तक हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार 28 लाख दिल्लीवालों के हक का पानी नहीं देती है, तब तक यह सत्याग्रह जारी रहेगा।

आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्लीवालों ने भाजपा को दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें जिताई। सातों सीटें जीतते ही भाजपा का अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच गया। चुनाव जीतते ही भाजपा ने हरियाणा सरकार के साथ मिलकर दिल्ली का पानी रुकवा दिया ताकि दिल्ली में पानी का संकट पैदा हो जाए और दिल्ली वाले श्री अरविंद केजरीवाल को गालियां देने लगे। भाजपा के पाप का घड़ा भर रहा है। भाजपा के सांसद दिल्लीवालों को गुमराह करना बंद करें और हरियाणा से दिल्ली के हक का 100 एमजीडी पानी दिलवाएं।

श्री राय ने कहा कि जब से दिल्लीवालों ने श्री केजरीवाल को प्रचंड बहुमत देकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई, तबसे भाजपा दिल्लीवालों के खिलाफ साजिश कर रही है। पहले इन्होंने श्री सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और श्री केजरीवाल को गिरफ्तार किया।

भाजपा को लगा कि दिल्ली के काम रुक जाएंगे और दिल्लीवाले परेशान हो जाएंगे लेकिन दिल्ली के विधायकों और दिल्लीवालों ने मिलकर दिल्ली का काम जारी रखा। जब किसी तरह से इनकी दाल नहीं गली तो भाजपा ने अपनी हरियाणा सरकार से दिल्ली का पानी रुकवा दिया।

जलमंत्री 21 जून से दिल्ली की जनता को उसके हक का पानी दिलाने के लिए जंगपुरा के भोगल में अनिश्चितकालीन पानी सत्याग्रह कर रही हैं।

Tags: Aatishidelhi newsdelhi water crisisNational newspani satyagrah
Previous Post

संविधान पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे: राहुल गांधी

Next Post

टूरिस्ट गैप एनालिसिस को लेकर तैयार की जाएगी डीपीआर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
Tourist

टूरिस्ट गैप एनालिसिस को लेकर तैयार की जाएगी डीपीआर

यह भी पढ़ें

loot

दिनदहाड़े एजेंट से 80 हजार की लूट, जांच में जुटी पुलिस

25/11/2021
कोविशील्ड वैक्सीन Covshield vaccine

कोविशील्ड वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल 21 सितंबर से पुणे में

20/09/2020
Asaram Bapu

रेप पीड़िता के परिवार को आसाराम से खतरा

21/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version