• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनरल कोच में मिलेंगी AC कोच वाली सुविधाएं, जानिए रेलवे का प्लान

Writer D by Writer D
16/11/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Special trains will run for PET exam

Special trains will run for PET exam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रेलगाड़ियों में बिना एसी वाले जनरल क्लास की बोगी अब जल्दी ही इतिहास की बात हो जाएगी। रेल मंत्रालय लंबी दूरी वाली यात्रा आसान बनाने के लिए जनरल कोच को वातानुकूलित यान में बदलने जा रहा है। ये नए इकोनॉमी एसी कोच नई पटरियों पर आधुनिक तकनीक से कदम-ताल करते हुए 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भाग सकते हैं। अब यही रफ्तार और एसी की सुविधा सेकेंड क्लास जनरल कोच में भी मिलेगी।

रेल मंत्री का पद भार संभालते ही अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाकर रेल यात्रा को ज्यादा लोकप्रिय और सुखद बनाने का संकल्प लिया था। उसी सिलसिले में ये कदम उठाए गए हैं। उम्मीद है कि अगले महीने से इसकी शुरुआत हो जाएगी।

रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, अभी जरनल सेकेंड क्लास कोच में करीब 100 यात्री बैठ सकते हैं। इन कोचेज को बनाने की लागत करीब 2।24 करोड़ रुपये प्रति कोच आती है। वहीं, नए जनरल सेकेंड क्लास कोच में इससे भी अधिक यात्री बैठ सकेंगे। नए कोच 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से दौड़ सकेंगे। जबकि पुरानी चाल के नॉन-एसी कोच अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ही चल सकते हैं।

रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम आगे बढ़ चला है। इन कोचेज में सफर सस्ता होगा। इससे उन यात्रियों का सफर आसान होगा जो वातानुकूलित यान में सफर करने के लिए महंगी टिकटें नहीं खरीद सकते। यानी गरीब रथ जैसा किराया देकर वो जनरल कोच में सफर कर सकते हैं।  मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इन कोचेज़ में सौ से सवा सौ यात्रियों की बैठने की क्षमता होगी। पूरी तरह रिजर्व सीटों वाले कंपार्टमेंट सेंसरयुक्त ऑटोमेटिक खुलने बंद होने वाले दरवाजों से लैस होंगे।

फर्स्ट एसी से लेकर जनरल क्लास एसी तक ये डिब्बे पंजाब के कपूरथला की रेलवे कोच फैक्ट्री में बनाए जा रहे हैं। राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी प्रीमियर ट्रेन के अलावा अन्य ट्रेनों में कोविड संकट से पहले इस्तेमाल होने वाले अनारक्षित कोच अब आरक्षण युक्त और एसी सर्विस से लैस होंगे ताकि आम रेल यात्री बिना जेब हल्की किए किसी भी मौसम में सुकून भरा सफर कर सकें।

विलेन जब हिंदू होते थे तब क्यों नहीं मचा बवाल : रोहित शेट्टी

हाल ही में रेलवे ने इकोनॉमी क्लास में थ्री टियर एसी सुविधा वाली यात्रा शुरू की थी। अब जनरल क्लास में भी टिकट रिजर्व कराकर एसी सफर किया जा सकेगा।  रेलवे ने करीब पांच साल पहले 2016 में जनरल सेकेंड क्लास कोच को अपग्रेड कर अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए दीन दयालु कोच की शुरुआत की थी।

दीन दयालु कोच में यात्रियों को लगेज रैक, पैडेड सीट, कोच हुक, आक्वा गार्ड स्टाइल वाला वॉटर फिल्टरेशन सिस्टम, बायो टॉयलेट, अधिक मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, टॉयलेट बिजी होने वाले इंडिकेटर, पानी के लेवल का इंडिकेटर जैसी सुविधाएं दी गई थी। अब उससे भी कुछ कदम आगे के सफर पर रेल विभाग बढ़ चला है।

Tags: indian railwayIRCTCRailway News
Previous Post

विलेन जब हिंदू होते थे तब क्यों नहीं मचा बवाल : रोहित शेट्टी

Next Post

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने डॉक्टर से मांगी रंगदारी, मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
Next Post
Extortion

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने डॉक्टर से मांगी रंगदारी, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

saffron

केसर का पानी पीने से नहीं टूटेंगे बाल, जानिए केसर से जुड़े बिंदास फायदे

25/06/2021
Big news for IPL team Rajasthan, Jofra Archer said this

आईपीएल टीम राजस्थान के लिए बड़ी खबर, जोफ्रा आर्चर ने कही ये बात

14/05/2021

यूपी में चुनाव जीतने वाले आधे से अधिक विधायकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे

15/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version