• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेल कूद प्रतियोगिता समापन में हादसा, गैस का गुब्बारा फटने से स्कूली बच्चे झुलसे

Writer D by Writer D
27/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फतेहपुर
0
Balloon

Balloon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर जिले के स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में भगदड़ मच गई। दरअसल, जब जिले की सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद गैस से भरे गुब्बारे छोड़े, तभी कोई बच्चा गुब्बारों की डोरी पकड़कर उन्हें नीचे करने की कोशिश करने लगा।

इसी बीच गैस से भरा गुब्बारा फट गया और चार स्कूली बच्चे झुलस गए। घायल बच्चों को जिला अस्पताल में लाकर उनका इलाज कराया गया। मामला जिले के सदर कोतवाली के स्पोर्टस स्टेडियम का है।

घटना में झुलसे बच्चों में महेंद्र, अभिषेक, विवेक व नवनीत थे, जो उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे हैं। वही केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि गैस से भरे जिस गुब्बारे को मैंने छोड़ा था वह तो ऊपर चला गया, लेकिन कुछ बच्चों ने गुब्बारों की डोरी पकड़कर नीचे खींच दी। छीनाझपटी करते हुए वे गुब्बारे फोड़ने लगे,तभी यह हादसा हो गया। बच्चों को अस्पताल भेजकर इलाज कराया गया।

तेज रफ्तार ट्रक पुलिस चौकी में घुसा, पूरा भवन जमींदोज

बता दें कि 22 नवंबर को डीएम ने सांसद खेल स्पर्धा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया था। साध्वी निरंजन ज्योति इसका समापन करने पहुंची थीं। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रतियोगिता के दौरान ना तो वहां मेडिकल का कोई भी स्टाफ मौजूद था और न ही कोई भी एम्बुलेंस मौजूद थी।

हालांकि जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चों का इलाज किया। वहीं ट्रामा सेंटर में तैनात डॉ। नितिन ने बताया कि अस्पताल में चार बच्चे आए हैं जो गैस गुब्बारा फटने से झुलस गए हैं। सभी बच्चे भिठौरा ब्लॉक के हैं।  इन्हें इंजुरी हुई है, हालांकि कोई मेजर इंजुरी नहीं है।

Tags: balloon burstfatehpur newssadhvi niranjan jyotiup news
Previous Post

तेज रफ्तार ट्रक पुलिस चौकी में घुसा, पूरा भवन जमींदोज

Next Post

UPSC ने भर्ती के लिए जारी की नोटिफिकेशन, इस दिन से करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
UPSC

UPSC ने भर्ती के लिए जारी की नोटिफिकेशन, इस दिन से करें आवेदन

यह भी पढ़ें

Jila Badar

आठ बदमाशों को गुण्डा एक्ट में छह माह के लिए किया जिला बदर

17/08/2022
12 Naxalites killed in encounter

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एक करोड़ के इनामी समेत 19 नक्सली ढेर

21/01/2025
amit shah

सासाराम और नालंदा हिंसा के बीच पटना पहुंचे अमित शाह, नवादा में करेंगे जनसभा

01/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version