• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Oxford के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था पर 2025 तक रहेगा कोरोना का बुरा असर

Desk by Desk
20/11/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

व्यापार डेस्क.   कोरोना की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था को कितनी मार खानी पड़ी है ये तो सभी जानते है. अब Oxford Economics की रिपोर्ट में भी इस बात पर मुहर लग गयी है की भारत की इकॉनमी पर कोरोना वायरस का ये बुरा असर अगले पांच साल यानी 2025 तक रहेगा. आपनी ग्लोबल रिपोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय संस्था ऑक्सफ़ोर्ड इकोनॉमिक्स ने ये नतीजे निकाले है कि भारत की पर-कैपिटा जीडीपी कोविड से पहले के मुकाबले 2025 तक 12% तक नीची रहेगी.

हरियाणा: मंत्री अनिल विज बने Covaxin के वॉलंटियर, लगवाया पहला टीका

दुनिया की अर्थव्यवस्था पर नज़र रखने वाली संस्था ऑक्सफ़ोर्ड इकोनॉमिक्स ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर अपनी ताज़ा रिपोर्ट में कहा है की 2020 से 2025 के बीच आर्थिक विकास दर कोविड महामारी से पहले अनुमानित 6.5% से गिर सिर्फ 4.5% रहने का पूर्वानुमान है.

ओक्सफोर्स इकोनॉमिक्स की अर्थशास्त्री प्रियंका किशोर ने एनडीटीवी से कहा, “प्राइवेट डिमांड में सुधार को बनाये रखने के लिए जरूरी और विस्तृत फिस्कल रिस्पांस न होने की वजह से हमने पाया है कि इस महामारी ने भारत को प्रे-कोविद स्थिति के मुकाबले और ख़राब स्थिति में धकेल दिया है. इसका सीधा असर ये होगा की दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त होगा. हमारा आंकलन है 2025 तक भी भारत की पर-कैपिटा जीडीपी कोविद से पहले के मुकाबले 12% तक नीची रहेगी.”

नीति आयोग के पूर्व अर्थशास्त्री टी हक़ ने कहा, “कोविड की वजह से हालात और ख़राब कर दी है. बेरोज़गारी उच्च स्तर  पर है. जो रहत पैकेज दिया गया है वो सप्लाई साइड को ध्यान में रख कर दिया गया है. अभी ज्यादा जरूरत है डिमांड साइड पर ध्यान देने की जिससे लोगों के हाथ मैं ज्यादा पैसा आए.”

उधर कमज़ोर पड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों से विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने का फिर मौका मिल गया है. शुक्रवार को कांग्रेस ने सरकार द्वारा केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में होने वाली वृद्धि पर जून 30, 2021 तक रोक लगाने के फैसले का विरोध किया… इसका असर 339 केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 14.5 लाख से अधिक कर्मचारियों पर पड़ेगा.

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनाते ने कहा,  “सरकार को अपने अथक आर्थिक कुप्रबंधन को स्वीकार करने के लिए और अधिक प्रमाण की क्या आवश्यकता है? दुनिया में 3 सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने के बाद अब हम 7 सबसे धीमी बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं. सरकार अकेले कोरोना के पीछे नहीं छिप सकती क्योंकि कोरोना से पहले ही अर्थवयस्था निढाल हो चुकी थी, कोरोना के पहले ही 8-लगातार तिमाहियों में आर्थिक विकास में गिरावट तो आई ही.”

साफ़ है, कोरोना का बढ़ता संकट अर्थव्यवस्था की चुनौतियां भी बढ़ा रहा है. देखा महत्वपूर्ण होगा की भारत सरकार इन सवालों और अर्थव्यवस्था के संकट से कैसे निपटती है.

Tags: 24ghanteonline.comCoronavirusCOVID-19Indian economyOxford Economicsअर्थव्यवस्थाआर्थिक संकटऑक्सफॉर्ड इकोनोमिक्सकोरोना वायरसकोरोना संकटभारतीय अर्थव्यवस्था
Previous Post

फ्रांस ने भारत से निभाई दोस्ती, ठुकराई पाकिस्तान के पीएम की अपील

Next Post

एमपी में लॉकडाउन नहीं लगेगा; लेकिन जहां ज्यादा मामले हैं, वहां नाइट कर्फ्यू रहेगा

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post

एमपी में लॉकडाउन नहीं लगेगा; लेकिन जहां ज्यादा मामले हैं, वहां नाइट कर्फ्यू रहेगा

यह भी पढ़ें

anurag thakur

जहां भरे हों ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चले : अनुराग ठाकुर

09/02/2022
Good news is coming soon to the house of Roadies fame Rannvijay Singh

रोडीज फेम रणविजय सिंह के घर जल्द आने वाली है खुशखबरी

14/06/2021
Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिस रिकॉर्ड व FIR में अब नहीं लिखी जाएगी जाति

22/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version