• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला भट्टे के मुनीम का शव

Writer D by Writer D
26/11/2022
in उत्तर प्रदेश, औरैया
0
Dead Body

Dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे के किनारे स्थित चौधरी ईट भट्टा के मुनीम का शव (Dead Body) शौचालय के पास में पड़ा मिला। शव के पास ही खून के निशान है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम, सीओ अजीतमल सुरेंद्र नाथ यादव और कोतवाली प्रभारी रजनीश कटियार मौके पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी कर रहे हैं ।

जानकारी के अनुसार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव बीघेपुर निवासी चंद्रभान राजपूत पुत्र रामस्वरूप राजपूत अजीतमल क्षेत्र में लालपुर के पास हाईवे के किनारे चौधरी ईट भट्टा में बतौर मुनीम काम करते थे। चंद्रभान की पत्नी रीना गांव के ही प्राथमिक विद्यालय बतौर शिक्षा मित्र कार्यरत है। शुक्रवार को चंद्रभान घर से भट्टे के लिए निकले थे। भट्टे पर पहुंचने के बाद उन्होंने ट्रैक्टर चालक को लोडिंग की पर्ची देकर ट्रैक्टर चालक को ईट लेकर भेज दिया।

दोपहर में एक युवक नीटू भट्टे पर ईट लेने पहुंचा, उसने मुनीम को शौचालय की सीढ़ियों के पड़ा देखा तो उसने एम्बुलेंस को फोन मिलाया। लेकिन एम्बुलेंस को फोन नहीं लगा, तो नीटू बाइक से अजीतमल कोतवाली पंहुचा और घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का शव शौचालय की सीढ़ियों के पास पड़ा था और पास में ही खून से लगा हुआ अंगौछा रखा हुआ था। सूचना मिलते ही उनके परिजन भट्टे पर पहुंचे और घटना के बारे में पुलिस को बताया।

सीओ अजीतमल सुरेन्द्र नाथ यादव व कोतवाली प्रभारी रजनीश कटिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्र किये। पुलिस अधीक्षक चारु निगम मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी की। घटना की तहरीर मृतक के साले सुबोध निवासी इटावा ने भट्टा मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है।

Tags: Auraiya News
Previous Post

प्रेमिका के लिए युवक की गोली मारकर की थी हत्या

Next Post

तीन दुर्दान्त अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
Next Post
Arrested

तीन दुर्दान्त अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

arpita khan

सलमान खान की बहन अर्पिता ने रेस्टोरेंट में तोड़ी प्लेट्स

04/12/2020

1 सितंबर से स्कूल खोलने पर अभिभावकों ने दी अपनी राय, सरकार कर रही विचार

13/08/2020
Mahashivratri

इस दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, 4 शुभ संयोग में करें शिव पूजा

22/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version