• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Writer D by Writer D
07/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
shot

shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मझोला थाना क्षेत्र की एकता कालोनी के खाली पड़े लोहिया आवास की छत पर लेनदेन के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह युवक आरटीओ कार्यालय के बाहर एजेंट का काम करता था। आरोप है कि उसी के जैसे एक दूसरे एजेंट ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी परिवार समेत घर में ताला डाल फरार हो गया है। इस वारदात के बाद से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक थाना मझोला क्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर निवासी शकील पुत्र मल्लू आरटीओ कार्यालय में कमीशन पर लोगों के काम कराता था। उसके साथ एकता कॉलोनी निवासी प्रदीप प्रजापति व जयंतीपुर करूला की मियां कॉलोनी निवासी इशरत भी एजेंट का काम करते हैं। करीब एक साल पहले शकील ने दो लाख रुपये प्रदीप प्रजापति को दिए थे। इसकी एवज में उसने परमिट आदि का काम करा कर देने को कहा था। लेकिन प्रदीप प्रजापति ने न उसका काम कराया और न ही उसके पैसे वापस किए। रविवार की शाम प्रदीप ने शकील को फोन कर हिसाब के लिए एकता कॉलोनी में लोहिया आवास के पास बुलाया।

मरीज की मौत के बाद भी 24घंटे ICU में रखा, परिजनों ने किया हंगामा

इस पर शकील अपने साथी इशरत के साथ लोहिया आवास के निकट पहुंचा। वहां प्रदीप ने इशरत को सिगरेट लाने के लिए थोड़ी दूर स्थित दुकान पर भेज दिया और शकील को यह कहते हुए लोहिया आवास की तीसरी मंजिल की छत पर ले गया कि ऊपर कुछ लोग बैठे हैं उनके सामने हिसाब करना है। इशरत ने बताया कि जैसे ही वह पास की दुकान से सिगरेट ले रहा था वैसे ही उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह भागकर लोहिया आवास के पास आया तो प्रदीप भी नीचे आ गया। वह ऊपर जाने लगा तो उसे प्रदीप ने यह कहते हुए रोक लिया कि ऊपर हिसाब किताब हो रहा है। उसके चेहरे पर घबराहट भी थी। यह देख इशरत को शक हुआ और वह बाइक स्टार्ट करने लगा तो प्रदीप उसको पकड़ने के लिए दौड़ा।

इशरत ने बताया कि उसने शकील को आवाज भी लगाई लेकिन वह बोला नहीं। इससे वह समझ गया कि कोई अनहोनी हो गई है। वह भाग कर पहले जयंतीपुर अपने घर गया फिर उसके बाद मझोला थाना पहुंच कर इसकी सूचना दी। पुलिस के साथ जब वह मौके पर पहुंचा तो छत पर शकील का शव पड़ा था। उसके सिर में गोली लगने का निशान था। पास पड़ी ईंट से भी उसका सिर कुचला गया था।

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कई क्रांतिकारी कदम उठाए : योगी

युवक की हत्या की खबर सुन कर एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पुहंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोप यही है कि प्रदीप ने उसकी हत्या की है।

शकील के परिवार वालों को सूचना भेज दी गई है। प्रारंभिक जांच में दो लाख रुपये के लेनदेन में शकील की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी प्रदीप के घर पुलिस भेजी गई थी। उसके घर पर ताला लगा मिला। उसके परिवार के लोग भी घर पर नहीं मिले।

उसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। प्रथम दृष्ट्या सिर में गोली मारने व उसे ईट से कुचलने का मामला सामने आया है।

Tags: crime newscrime news in hindishot deadup crime newsup news
Previous Post

मरीज की मौत के बाद भी 24घंटे ICU में रखा, परिजनों ने किया हंगामा

Next Post

मामूली विवाद के चलते पिता की गला रेतकर हत्या, हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post

मामूली विवाद के चलते पिता की गला रेतकर हत्या, हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीनेशन Corona vaccination

जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान भारत-सेहत स्कीम लांच , मिलेगा मुफ्त इलाज : पीएम मोदी

26/12/2020
salman devoleena

सलमान खान ने देवोलिना और रश्मि को लेकर कहा कुछ ऐसा

17/11/2020
Li Shangfu

देश के रक्षा मंत्री बर्खास्त, विदेश मंत्री पर भी की गई कार्रवाई

24/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version