• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन साल की मासूम से रेप का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, एक लाख का था इनामी

Writer D by Writer D
06/06/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Lucknow Encounter

encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी दीपक वर्मा एनकाउंटर (Encounter) में मारा गया है। बीते बुधवार को आरोपी दीपक ने आलमबाग मेट्रो स्टेशन से कुछ दूरी पर बच्ची के साथ दुष्कर्म था और तब से फरार चल रहा था। इस मामले में आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने 5 विशेष टीमें गठित की थीं। इसके साथ ही आरोपी पर एक लाख रुपये इनाम घोषित किया गया था।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात उन्नाव के एक दंपति अपनी तीन साल की बेटी के साथ आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे फुटपाथ पर सो रहे थे। इस दौरान रात करीब 2 से ढाई बजे के बीच आरोपी बच्ची को उठाकर कुछ दूरी पर ले गया। जहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बच्ची के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर एक राहगीर ने उसके माता-पिता को सूचना दी। इसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में पास के लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसके साथ रेप की पुष्टि की।

बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि बेहतर इलाज के लिए बच्ची को हायर सेंटर में भर्ती किया गया है।

वहीं, पुलिस को इस वारदात की रिपोर्ट मिलते ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे आरोपी दीपक वर्मा की पहचान हुई। रास्ते में लगे सीसीटीवी के आधार पर दीपक की स्कूटी का नंबर भी ट्रैक हुआ था। बताया जा रहा है कि ऐशबाग इलाके का रहने वाला दीपक वर्मा रेलवे में पानी सप्लाई का काम करता था।

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए 5 विशेष टीमें गठित की थीं। साथ ही एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। वहीं, मात्र 24 घंटों की सघन खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक को मुठभेड़ (Encounter) में मार गिराया है।

डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में आलमबाग थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने आलमबाग वीवीआईपी रोड पर आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी ढेर हो गया।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

इस दिन अस्त होंगे गुरु बृहस्पति, जल्द निपटा लें मांगलिक कार्य

Next Post

जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं अधिकारी : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
CM Yogi heard the problems in Janta Darshan

जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं अधिकारी : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

sachin-vvs laxman

स्टेडियम में लक्ष्मण को याद आई सचिन की डेजर्ट स्ट्रॉम पारी

31/08/2020
Transfer

पांच DM सहित एक दर्जन IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

03/06/2023
petrol prices increased

फाइनल ईयर की बची हुई परीक्षाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई

10/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version