• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोचिंग से लौट रही छात्रा पर फेंका तेजाब, जला चेहरा, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
21/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बहराइच
0
acid attack

चलती बस में महिला पर फेंका तेजाब

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में बहराइच के काजीपुरा मोहल्ले में कोचिंग से पढ़कर लौट रही इंटरमीडिएट की एक छात्रा पर आज एक युवक ने तेजाब फेंक दिया।

आज देर शाम दुलदुल हाउस के निकट हुई वारदात से हड़कंप मच गया। छात्रा का चेहरा, सीने का हिस्सा और हाथ बुरी तरह से झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। युवक वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली नगर के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी इंटरमीडिएट की छात्रा है। वह सोमवार को कोचिंग पढ़ने के लिए मोहल्ला काजीपुरा में गई हुई थी। देर शाम वह पैदल ही घर वापस लौट रही थी।

कोतवाली नगर के ही पीपल तिराहा से दुलदुल हाउस जाने वाले रास्ते पर छात्रा पहुंची थी। तभी अचानक एक युवक ने उसे रोक लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, युवक ने हाथ में पकड़ी तेजाब से भरी बोतल उसके ऊपर फेंक दी। तेजाब छात्रा के चेहरे, सीने के हिस्से और हाथ पर पड़ा।

महोबा केस:  निलंबित एसपी मणिलाल पर लुकआउट नोटिस, नहीं छोड़ सकते देश

तेजाब पड़ने से छात्रा गिरकर तड़पने और चीखने लगी। आसपास के लोग एकत्र हो गए। तब तक युवक फरार हो गया था। उसकी पहचान भी नहीं हो सकी। पिता तारिक अली ने बताया कि बेटी कोचिंग पढ़कर वापस लौट रही थी। तभी उस पर किसी ने तेजाब फेंका है। गंभीर हालत में छात्रा को मेडिकल कालेज बहराइच में भर्ती कराया गया है। लगभग 45 फीसदी तक छात्रा झुलस गई है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर त्रयंबक नाथ दूबे और नगर कोतवाल अरुण द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। नगर कोतवाल ने बताया कि अभी छात्रा का इलाज चल रहा है। उससे बात नहीं हो पा रही है। उसका बयान दर्ज करने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: acid attackcrime newscrime news in hindiup news
Previous Post

Amazon को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- फ्यूचर-रिलायंस रिटेल डील पर रेगुलेटर्स लें फैसला

Next Post

25 हजार के इनामी बदमाश समेत दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ऊर्जा क्षेत्र की मजबूती से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: ए.के. शर्मा

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

28/10/2026
Hardeep Singh Puri
Main Slider

MP राज्यसभा उपचुनाव में BJP का बड़ा फैसला, हरदीप सिंह पुरी को मिला टिकट

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘बहन जी, मेरी इतनी परीक्षा क्यों लेती हैं?’ आकाश आनंद ने सुनाया मायावती से बातचीत का किस्सा

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा PNB में 35 करोड़ का बड़ा घोटाला, मैनेजर समेत 5 कर्मचारी सस्पेंड

28/10/2026
Next Post
arrested

25 हजार के इनामी बदमाश समेत दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Kunwar Vikram

मनकापुर राजघराने में युवराज की असामयिक मौत, सोते हुए आया हार्ट अटैक

14/04/2024
siddhi vinayak mandir

सबसे संपन्न मंदिरों में से एक है सिद्धिविनायक मंदिर, जानें इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य

12/09/2021

हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान हंगामा, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

16/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version