• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम से पैदल निकले संजीत के परिजनों को एसीएम ने दिया मुलाकात करने का आश्वासन

Desk by Desk
15/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, लखनऊ
0
Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के बर्रा क्षेत्र में पैथोलाजी कर्मी संजीत यादव की हत्या के मामले की सीबीआई जांच में लेटलतीफी और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुये परिजन शुक्रवार को पैदल ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिये लखनऊ चल दिये जिन्हे समझा बुझा कर घर वापस भेजा गया।

लैब तकनीशियन संजीत यादव की पिछले महीने उसके दोस्तों ने हत्या कर दी थी और शव को पांडु नदी में फेंक दिया था। घटना के एक महीने बाद भी पुलिस शव की तलाश नहीं कर सकी है। इस संवेदनशीन मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिये गये थे।

कानपुर संजीत यादव मर्डर केस : सीएम योगी ने की CBI जांच की सिफारिश

संजीत के परिजन घर के बाहर लगी पुलिस को चकमा देकर पैदल ही क्षेत्रीय लोगों के साथ लखनऊ के लिए निकल पड़े। जानकारी होते ही गोविंदनगर के क्षेत्राधिकारी सर्किल फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों को बर्रा बाईपास पर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और परिजनों से झड़प भी हुई जिसके बाद नौबस्ता की ओर से आ रहे ट्रक के आगे संजीत की बहन रुचि और मां कुसमा लेट गईं और न्याय की गुहार लगाने लगी। यह सब होता देख पुलिस परिजनों के आगे हाथ जोड़कर घर वापस जाने की गुहार करती हुई नजर आई। हंगामे की जानकारी होते ही एसीएम प्रथम भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझाने का प्रयास किया और वापस घर भेज दिया। इस दौरान हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम के हालात रहे।

अब तक नहीं मिला संजीत का शव, आसपास मिले लावारिस शवों का होगा डीएनए टेस्ट

संजीत के पिता चमनलाल यादव ने बताया “ आज हम सभी लोग न्याय के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए पैदल ही लखनऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में पुलिस ने रोक लिया इस दौरान एसीएम प्रथम भी मौके पर आ गए जिन्होंने दो दिन के अंदर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का आश्वासन दिया है।”

बहन रुचि ने पत्रकारों से कहा “ ना तो पुलिस भाई को जिंदा ला पाई और ना तो अब तक भाई का शव बरामद कर पाई है और न ही सीबीआई जांच शुरू हुई है। अब मुझे पुलिस पर भरोसा नहीं रहा है किसी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने जबरदस्ती करते हुए उसके भाई की फोटो तोड़ दी है और परिवार पर झूठे आरोप लगा रही है कि हम लोगों ने पुलिस वालों की वर्दी फाड़ी है। जो बिल्कुल गलत है हम तो सिर्फ योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात की मांग कर रहे थे।”

एसीएम प्रथम ने बताया कि परिजनों के द्वारा एक ज्ञापन दिया गया है जिसे ले लिया गया है उनके द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात की बात कही गई है जैसे ही समय मिलता है हम उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री से करवाएंगे।

Tags: 24ghante online.comcbi investigationKanpur Sanjit Yadav murder caseLatest Kanpur Crime News in HindLatest Kanpur News in Hindinews of kanpurYogi Adityanathकानपुर की खबरेंकानपुर संजीत यादव मर्डर केसयोगी आदित्यनाथसीबीआई जांच
Previous Post

मुझे उम्मीद है कि रुस का कोरोना टीका काम करेगा : राष्ट्रपति ट्रंप

Next Post

दीपिका कक्कड़ की खूबसूरती से ज्यादा ईयररिंग्स पर जा रहा लोगों का ध्यान

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी में अपराधियों पर और कसेगा शिकंजा, ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे क्राइम सीन मैनेजमेंट

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार 41,424 हजार होमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदेगी 10 लाख से अधिक कारतूस

22/09/2026
Main Slider

‘दोपहर 12 बजे तक सोना छोड़ दीजिए अखिलेश जी’, राजभर का तीखा तंज- ‘इस बार 47 सीट भी आ जाए तो कहिएगा’

22/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पाने वालों से पैसे मांगने वाले को जेल में सड़ना पड़ेगा: सीएम योगी

22/09/2026
Main Slider

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, चार दिन में 5,297 नियुक्तियां

22/09/2026
Next Post
dipika kakkad

दीपिका कक्कड़ की खूबसूरती से ज्यादा ईयररिंग्स पर जा रहा लोगों का ध्यान

यह भी पढ़ें

Draupadi Murmu

राष्ट्रपति ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में की श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना

19/03/2026

केरल विधानसभा चुनाव : 115 सीटों पर ताल ठोंकेगी भाजपा

14/03/2021

देश को 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उपहार देने में गौरान्वित महसूस कर रहा हूं : मोदी

07/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version