• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एसीएस होम और एडी ने चौक थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

Writer D by Writer D
21/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) द्वारा प्रदेश में सुशासन एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज अपर मुख्य सचिव (ACS Home) , गृह एवं अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था (ADG) द्वारा लखनऊ में थाना चौक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

अपर मुख्य सचिव, गृह,  अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि रमजान के महीने में समुचित पुलिस प्रबंध कर प्रत्येक दशा में शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि धर्म गुरुओं से मिलकर कर धार्मिक सौहार्द्र में सहयोग प्राप्त करें। यह भी निर्देश दिये गये है कि किसी नयी परम्परा की शुरुआत न की जाये तथा त्योहार रजिस्टर की समस्त प्रविष्टियों को पूर्ण रखा जाये। उन्होने कहा कि सभी थानाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी एक घंटे फुट पेट्रोलिंग प्रतिदिन अवश्य करें।

अपर मुख्य सचिव, गृह ने कहा कि पिंक बूथ की महिला आरक्षी अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें एवं उस क्षेत्र में निकलने वाली महिलाओं से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा के लिये आश्वस्त करें। प्रत्येक पिंक बूथ पर एक रजिस्टर रखा जाय जिसमें महिला आरक्षियों द्वारा किये गये जनसम्वाद का ब्योरा भी रखा जाये। एडी महिला सुरक्षा संगठन( wcso) मती नीरा रावत को निर्देशित किया गया है कि वह स्वयं पिंक बूथ का निरीक्षण कर उन्हें सक्रिय रखने हेतु विशेष प्रयास करें।

अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का हो इस्तेमाल : सीएम योगी

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था  प्रशान्त कुमार ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि टॉप टेन अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय। सूचीबद्ध माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कर उनको न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर सजा सुनिश्चित करायी जाय। थाना क्षेत्र में नशाखोरी, जुआ सट्टा, अवैध वसूली एवं डग्गामार वाहनों पर पूर्ण रोक लगाते हुए इसमें शामिल पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की जाये। उन्होंने थाना परिसर साफ सुथरा रखनें, लावारिस वाहनो की नीलामी करने और थाने के माहौल को आगंतुकों के लिये स्वच्छ बनायें रखने के भी निर्देश दिये।

पुलिस आयुक्त, लखनऊ  डीके ठाकुर एवं लखनऊ पश्चिमी के  थाना प्रभारी/ एसीपी/एडिशनल डीसीपी एवं डीसीपी के साथ बैठक कर रमजान, मोहर्रम एवं आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा भी की गयी

Tags: acsadg prashant kumarchowk police stationLucknow News
Previous Post

पत्नी को भरण पोषण न दे सकने पर मजिस्ट्रेट पति की गिरफ्तारी का वारंट जारी नहीं कर सकता

Next Post

सिंचाई विभाग की जमीन को करें अतिक्रमण मुक्त : स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, 16 जिलों में तीन महीनों में सभी प्रसव स्वास्थ्य संस्थानों में

20/07/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिना भेदभाव सभी जिलों में निर्धारित शेड्यूल से अधिक की जा रही विद्युत आपूर्ति

20/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
Next Post

सिंचाई विभाग की जमीन को करें अतिक्रमण मुक्त : स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

मुनाफा कमाने के चक्‍कर में बिजनेसमैन को लगा 32 लाख का चूना

24/07/2020
Petrol price

पेट्रोल के दामों में नहीं हुआ बदलाव, जाने डीजल के रेट अपने शहर में

02/11/2020

भाजपा के पूर्व मंत्री समेत 24 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

03/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version