• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संचारी रोगों के खिलाफ फिर होगा एक्शन

Writer D by Writer D
13/09/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
communicable diseases

communicable diseases

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर प्रदेश में 1 से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable Diseases) चलाया जाएगा। साथ ही 7 से 21 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। सीएम योगी अभियान का शुभारंभ करेंगे। दोनों अभियानों में 11 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मिलकर दिमागी बुखार, वायरस और बैक्टीरिया से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए घर-घर दस्तक देंगे। मालूम हो कि इस वर्ष अभियान का तीसरा चरण है। इससे पहले अप्रैल और जुलाई में अभियान का सफल संचालन किया जा चुका है।

आशा बहनें स्वास्थ्य विभाग को सौंपेंगी रिपोर्ट

अभियान (Communicable Diseases) के दौरान आशा बहनें और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। वह टीबी, फ्लू, बुखार, कुपोषित बच्चों और आईएलआई (इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस) समेत अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों की पहचान कर उसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपेंगी। सीएम योगी ने प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभागीय समन्वय से अभियान की शुरुआत की थी। जिस कारण जापानी इंसेफ्लाइटिस जैसे संक्रामक रोगों को नियंत्रित करने में काफी सफलता मिली है।

नोडल अधिकारी अभियान (Communicable Diseases) की करेंगे मॉनिटरिंग

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अभियान को शुरू करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज और ग्राम्य विकास विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, पशुपालन विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उद्यान विभाग और सूचना विभाग को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। अभियान से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और यूनिसेफ भी जुड़ेंगे। अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर विभाग से प्रदेश स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

जड़-चेतन के बेहतर समन्वय से चलता है जीवन चक्र: सीएम योगी

वह अभियान से जुड़ी गतिविधियों की मॉनिटरिंग संग समय-समय पर बैठक करेंगे। अभियान के तहत वायरस, बैक्टीरिया से जुड़ी बीमारी को नियंत्रित करने, साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जल जमाव की रोकथाम, शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए जागरूकता समेत अन्य गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि आमजन बीमारियों को लेकर जागरूक हो सकें।

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई और दवा की जाएगी वितरित

अभियान के तहत घर-घर जाने वाली टीम एक्यूट डायरिया को ध्यान में रखते हुए लोगों को जिंक टैबलेट, ओआरएस पैकेट्स, पानी को साफ करने वाली क्लोरीन की टैबेट्स वितरित करेगी। वहीं अभियान के खत्म होने के बाद टीम को अंतर्विभागीय रिपोर्ट संचारी रोग इकाई और स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की मेल आईडी पर उपलब्ध कराना होगा। शिक्षा विभाग वेक्टर जनित रोगों को लेकर जागरुक करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, क्विज प्रतिस्पर्धा का आयोजन करेगा।

अभियान के दौरान दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जापानी इंसेफेलाइटिस और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम रोग के बाद दिव्यांग हुए बच्चों का सर्वे कराया जाएगा, ताकि उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा सके। साथ ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। इसके अलावा गंदगी वाली जगह को चिन्हित कर वृहद स्तर पर साफ सफाई कराई जाएगी।

Tags: cm yogiCommunicable Diseases campaignLucknow Newssanchari rog niyantaranup news
Previous Post

जड़-चेतन के बेहतर समन्वय से चलता है जीवन चक्र: सीएम योगी

Next Post

समाधान सप्ताह: किसान के उत्पीड़न में विद्युत कार्मिक निलम्बित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post
M Devraj

समाधान सप्ताह: किसान के उत्पीड़न में विद्युत कार्मिक निलम्बित

यह भी पढ़ें

Shani Jayanti

जानें कब है शनि अमावस्या, इस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण

24/04/2022
Savin Bansal

आपदा में बिखरे 48 परिवारों को जिला प्रशासन ने वितरित की 17 लाख की आर्थिक सहायता

29/12/2025
Stubble

यूपी में पराली जलाने की घटनाओं में आई कमी, 4 हजार से अधिक मामलों में दर्ज की गई गिरावट

08/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version