• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिग्गज एक्टर की सड़क हादसे में मौत, फिल्म जगत में छाया मातम

Writer D by Writer D
29/09/2023
in मनोरंजन
0
Anupam Bhargava

Anupam Bhargava

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छत्तीसगढ़ी फिल्‍म के अभिनेता अनुपम भार्गव (Anupam Bhargava) का आज रात सरगांव (बिलासपुर) के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनकी पत्नी नीतिका भार्गव को घायलावस्था में अपोलो हास्पिटल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। अनुपम के शर्मा सिंह बघेल नाम के कामेडी करैक्टर ने काफी लोकप्रियता पाई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुपम (Anupam Bhargava) अपनी पत्नी नीतिका के साथ कार से बिलासपुर से रायपुर लौट रहे थे। रात्रि 8 बजे के आसपास सरगांव के क़रीब एक ट्राली से कार जा टकराई। गाड़ी ड्राइव कर रहे अनुपम गंभीर रूप से घायल हो गए और दुर्घटना के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। नीतिका को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अनुपम भार्गव (Anupam Bhargava)  ने ‘3 ठन भोकवा’ से छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अपने अभिनय एवं डायरेक्शन कैरियर की शुरुआत की थी। इस फ़िल्म में उन्होंने शर्मा सिंह बघेल का हास्य किरदार निभाया था, जिसे काफी सराहा गया था।

बाद में ‘3 ठन भोकवा रिटर्नस’ यू ट्यूब पर आई और उसमें भी अनुपम शर्मा सिंह बघेल के किरदार में दिखे। इसके अलावा उन्होंने ‘हमर फैमिली नंबर वन’, ‘टिकट टू छालीवुड’, ‘कृष्णा अनुज खाटी मितान’ एवं ‘जिमी कांदा’ फ़िल्में निर्देशित की और इन सभी फ़िल्मों में उन्होंने अभिनय भी किया।

स्कूल प्रबन्धक की दबंगई, 40 छात्रों का करवा दिया मुंडन

पिछले वर्ष उनके व्दारा निर्देशित और मन कुरैशी एवं मुस्कान साहू अभिनीत फ़िल्म साथी रे पर्दे पर आई थी। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर सतीश जैन की फ़िल्म ‘चल हट कोनो देख लिही’ में अनुपम एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आए थे।

हाल ही में अनुपम ने प्रोड्यूसर गजेन्द्र श्रीवास्तव की छत्तीसगढ़ी में ही ‘रॉकी राजा रानी’ पूर्ण की थी। इसमें अनुपम ने अभिनय करने के साथ निर्देशन भी किया। उन्होंने एक हिन्दी फ़िल्म ‘टॉक्सिन’ भी की थी, जो कि प्रदर्शित नहीं हो पाई।

फ़िल्मों में आने से पहले अनुपम रेडियो जाकी थे। उनका अंतिम संस्कार 29 सितंबर को गृह नगर बिलासपुर में होगा।

Tags: Entertainment newsfilmi baate
Previous Post

स्कूल प्रबन्धक की दबंगई, 40 छात्रों का करवा दिया मुंडन

Next Post

मस्जिद के पास भीषण ब्लास्ट, DSP समेत 25 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Raja Shivaji
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये

06/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Riteish Deshmukh
Entertainment

राजा शिवाजी को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पर Riteish Deshmukh का बड़ा बयान

06/05/2026
Raghav Juyal Komal Pawaskar
Entertainment

‘इकाई’ में Raghav Juyal और Komal Pawaskar की नई जोड़ी बनी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत

04/05/2026
Next Post
Blast

मस्जिद के पास भीषण ब्लास्ट, DSP समेत 25 की मौत

यह भी पढ़ें

Alambagh stand

आलमबाग बस स्टैंड बना युद्ध का मैदान, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

18/07/2022
Labour

Labour Day: भूख से मर रहे दिहाड़ीदार मजदूरों के लिए जिम्मेदार कौन?

01/05/2023
cm yogi

पीएम मोदी के ‘मानव-केंद्रित एआई’ विजन पर आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

19/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version