• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तो इन कारणों से बेटियां मां से होने लगती हैं दूर

Desk by Desk
13/12/2020
in Main Slider, फैशन/शैली
0
mother and daughter

mother and daughter

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। वैसे तो बेटियां मां- पापा के दिल का टुकड़ा होती हैं। एक मां ही होती है, जिससे बचपन से बेटी हर सुख-दुख बांटती है, अपनी हर बात साझा करती है। पिता को वो हर बात नहीं ही बता पाती है। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ कई बार ऐसा कुछ होता है कि मां-बेटी के रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं और यह दूरियां इतनी बढ़ जाती हैं कि बेटी मां पर खीझने लगती है। कई सारे घरों में युवा लड़कियों और मां के रिश्ते में तनाव पाया गया है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि ऐसी कौनसी वजहें हैं जो बेटी को अपनी मां से कर देती हैं दूर।

जैसे-जैसे बेटी की उम्र बढ़ती है, साथ की साथ मां की फिक्र भी बढ़ती है। ऐसे में मां का रोज- रोज पूछना कहां जा रही हो, कब आओगी, घर पहुंचने में देर हो जाने पर बार-बार फोन करना, लड़कों से बात नहीं करने देना, यह सारी बातें लड़कियों को परेशान करती हैं। उन्हें महसूस होता है कि यह सब मां की फिक्र नहीं बल्कि मां का उनके प्रति अविश्वस है और वे धीरे-धीरे मां की बातों को नजरअंदाज करना शुरू कर देती हैं।

कई सारे घरों में आज भी बच्चों की तुलना अन्य बच्चों से की जाती है जबकि ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। मां जब मौसी की बेटी, चाची की बेटी को खुद की बेटी का आगे गुणवती बताती हैं तो बेटी हताश हो जाती है। उसके मन में यह भाव आता है कि वो तो कभी मां की तुलना किसी से नहीं करती, फिर मां क्यों हमेशा ऐसा करती हैं। ऐसी परिस्थिति में बेटी मां से तो दूर होती ही है, वो उन लोगों से भी दूर हो जाती है जिनसे उनकी तुलना होती है।

बेटी जब अपनी इच्छाओं को मां के सामने अभिव्यक्त करती है और मां हमेशा यह कहकर नजरअंदाज करती हैं कि यह सब फिजूल की बातें हैं तो बेटी का मन आहत होता है। आगे रहकर बेटी कभी कोई इच्छा जाहिर नहीं करती। फिर अक्सर वे अपने दोस्तों से ही इस विषय में बात करके रह जाती है। मां और बेटी के बीच दोस्ती नहीं हो पाती है। बेटी आगे चलकर यदि इच्छा को बताने का प्रयत्न भी करती है तो उसे यही डर सताता है कि मांं मजाक बना देंगी।

अधिकतर मामलों में वे लड़कियां मां से बहुत तेजी से दूर होने लगती हैं जिनकी मां एक उम्र के बाद बार-बार शादी की बात कहती रहती हैं। यदि लड़की पढ़ाई या कुछ और करने की बात करती है तो मां यह कहकर चुप करवा देती हैं कि यह सब व्यर्थ हैं। वैसे भी थोड़े समय में शादी ही तो करना है। यह सुनकर लड़की को लगता है कि मां अब और उसे इस घर में नहीं रखना चाहती हैं और रिश्ते में दूरियां आने लगती है।

Tags: caredistancelovemother daughtermother daughter relationshippreciousReasonsrelationship
Previous Post

शिवराज ने नए कृषि कानून के तहत किसानों के हित में लिए गए फैसले की प्रशंसा की

Next Post

सीएम योगी बोले- क्षेत्रीय विषमता खत्म करने के लिये पूर्वाचंल और बुंदेलखंड बोर्ड का गठन

Desk

Desk

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Salman Khan
Main Slider

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी बोले- क्षेत्रीय विषमता खत्म करने के लिये पूर्वाचंल और बुंदेलखंड बोर्ड का गठन

यह भी पढ़ें

विद्युत जामवाल ने बॉलीवुड के स्टंट आर्टिस्ट्स की मदद के लिए डोनेट की रकम

15/08/2020
Salman Rushdie

लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला, चाकू से गोदकर किया घायल

12/08/2022
Bharat Bhandh

Bharat Bhandh: बिहार में असर, हाइवे जाम, सड़क पर टायर जलाए, ट्रेन रोकी

21/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version