• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज एक्टर का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Writer D by Writer D
11/09/2022
in मनोरंजन
0
Krishnam Raju

Krishnam Raju

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी से राजनीति शुरू करने वाले दक्षिण की फिल्मों के दिग्गज अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यू.वी. कृष्णम राजू (Krishnam Raju ) का रविवार तड़के यहां निधन हो गया। तेलुगु सिनेमा में उन्हें रिबेल स्टार कहा जाता रहा है। नब्बे के दशक में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विदेश राज्यमंत्री थे। उनका अंतिम संस्कार हैदराबाद में सोमवार दोपहर बाद होगा।

83 वर्षीय कृष्णम राजू (Krishnam Raju ) ने रविवार तड़के 3ः30 हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इससे पहले शनिवार रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कृष्णम राजू, अभिनेता प्रभास के चाचा थे। कृष्णम राजू आखिरी बार फिल्म राधे श्याम में नजर आए थे।

सोशल मीडिया पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर, डायरेक्टर और फैंस कृष्णम राजू को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथ ही दुख की इस घड़ी में प्रभास और उनके परिवार के साथ खड़े हैं। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में हुआ था।

फिल्म निदेशक मारुति ने सोशल मीडिया पर लिखा है-‘ये जानकर बेहद दुख हुआ कि दिग्गज एक्टर और रेबल स्टार कृष्णम राजू हमारे बीच नहीं हैं। प्रभास गारू और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान कृष्णम राजू सर की आत्मा को शांति दें। आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे।’

तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने भी कृष्णम राजू (Krishnam Raju ) को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- ‘तेलुगु सिनेमा के रेबल स्टार कृष्णम राजू गारू के निधन के बारे में जानकार बेहद दुख हुआ। प्रभास गारू, उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’ कृष्णम राजू के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।

Tags: bjpbollywood gossipsKrishnam Rajuprabahs
Previous Post

पूर्वजों की तृप्ति के लिए किया जाता हैं श्राद्ध, जानें इसका कौवे से कनेक्शन

Next Post

लेवाना होटल की आग में झुलसे अधिकारियों के हाथ, 19 अफसर निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Next Post
Levana Hotel

लेवाना होटल की आग में झुलसे अधिकारियों के हाथ, 19 अफसर निलंबित

यह भी पढ़ें

chiku milkshake

तेज गर्मी में सुकून देगी ये ड्रिंक, इसका स्वाद जीत लेगा सबका दिल

22/05/2026
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम पर होगा अयोध्या एयरपोर्ट का नाम

बदल जाएगा अयोध्या एयरपोर्ट का नाम, इंटरनेशनल स्तर पर दर्जा दिलाने की कवायद तेज

09/09/2020
ITMS

गाजियाबाद भी होगा आईटीएमएस से लैस

29/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version