• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिग्गज एक्टर की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट

Writer D by Writer D
11/01/2025
in मनोरंजन
0
Tiku Talsania

Tiku Talsania

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टीवी और बॉलीवुड के जाने माने एक्टर टीकू तलसानिया ( Tiku Talsania) की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उनकी हालत क्रिटिकल बताई जा रही है। खबर है कि एक्टर अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का प्राइमरी कारण हार्ट अटैक बताया गया है, लेकिन अभी भी डॉक्टर उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण का पता लगा रहे हैं।

टीकू तलसानिया ( Tiku Talsania)  को लेकर ये खबर काफी हैरान करने वाली है। टीकू 70 साल के हैं। वो इंडस्ट्री के सीनियर एक्टर हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक्टर जल्द ठीक हो जाएंगे। आजतक ने इसे लेकर टीकू तलसानिया के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अभी इस बारे में परिवार की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है।

बॉलीवुड-टीवी का बड़ा नाम हैं टीकू( Tiku Talsania) 

एक्टर टीकू तलसानिया का जन्म 1954 में हुआ था। उन्होंने 1984 में आए पॉपुलर शो ‘ये जो है जिंदगी’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। वहीं 1986 में फिल्म ‘प्यार के दो पल’ के साथ उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। तमाम तरह के किरदार निभा चुके टीकू तलसानिया को अपने कॉमिक रोल्स के लिए सबसे ज्यादा पहचाना जाता है। उनकी कॉमेडी का स्टाइल और टाइमिंग दोनों ही कमाल रही हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी ही दर्शकों को हंसाने के लिए काफी है।

अपने चार दशक लंबे करियर में टीकू तलसानिया ने कई बढ़िया टीवी शो जैसे ‘एक से बढ़कर एक’, ‘हुकूम मेरे आका’, ‘गोलमाल है भाई सब गोलमाल है’, ‘प्रीतम प्यारे और वो’ और ‘सजन रे झूठ मत बोलो’ में काम किया है। वहीं फिल्मों की बात करें तो ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘बोल राधा बोल’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘इश्क’, ‘देवदास’, ‘पार्टनर’, ‘धमाल’, ‘स्पेशल 26’, ‘सर्कस’ जैसी फिल्मों में उन्हें देखा जा चुका है। पिछली बार टीकू को 2024 में आई फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में देखा गया था। इसमें उनके साथ राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी, मल्लिका शेरावत, विजय राज और अर्चना पूरन सिंह थीं।

टीकू तलसानिया ने दीप्ति तलसानिया से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं- एक बेटा रोहन तलसानिया और बेटी शिखा तलसानिया। रोहन, म्यूजिक कम्पोजर हैं और शिखा बॉलीवुड में एक्ट्रेस हैं। शिखा तलसानिया को ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘कुली न. 1’ और ‘आई हेट लव स्टोरीज’ में देखा जा चुका है।

Tags: bollywood gossipsENTERTAINMNET NEWSTiku Talsania
Previous Post

11 मौतें, अरबों का नुकसान…, लॉस एंजिल्स में जारी है आग का तांडव

Next Post

‘यमुना में झाग अब नहीं…’, दिल्ली चुनाव के लिए BJP का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च

Writer D

Writer D

Related Posts

Vijay's house threatened with a bomb blast
Main Slider

विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

28/09/2025
Filmfare Awards
मनोरंजन

Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने मारी बाजी, इस एक्ट्रेस के सिर सजेगा ‘ताज’

28/09/2025
Vijay
मनोरंजन

मेरा मन अत्यंत भारीपन से भर गया…, विजय ने हादसे पर जताया दुख, पीड़ितों के लिए किया सहायता राशि का ऐलान

28/09/2025
Kapil Sharma
मनोरंजन

कॉमेडियन कपिल शर्मा से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

27/09/2025
Bigg Boss 19
Main Slider

Bigg Boss 19 पर इस कंपनी ने लगाया ये बड़ा आरोप, भेजा लीगल नोटिस

25/09/2025
Next Post
BJP

‘यमुना में झाग अब नहीं...', दिल्ली चुनाव के लिए BJP का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च

यह भी पढ़ें

मायावती Mayawati

मायावती ने महिला सुरक्षा पर योगी सरकार को घेरा, लगाया ये बड़ा आरोप

25/03/2021

प्रियंका ने राहुल गांधी को भी पीछे छोड़ा, संसद पहुंचने वाली गांधी फैमिली की चौथी महिला सदस्य

23/11/2024
arrested

नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ करने के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

12/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version