Main Sliderआगराइटावाउत्तर प्रदेशबदायूंमहाराजगंजमिर्जापुरराजनीतिराष्ट्रीयलखनऊलखीमपुर खीरी

PM मोदी की ‘स्पेशल 43’ में यूपी के इतने मंत्री हुए शामिल, देखें लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का कुछ ही देर में विस्तार किया जा रहा है। शाम 6 बजे 43 नए मंत्री शपथ लेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है। जो 43 नेता आज मंत्री पद की शपथ लेंगे उनके नाम जारी हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश से अनुप्रिया पटेल व कौशल किशोर सहित पांच नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना लगभग तय हो गया है। मोदी कैबिनेट में यूपी से अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, बीएल वर्मा, एसपी सिंह बघेल और अजय मिश्रा शामिल किए जा सकते हैं।

वहीं, उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश से अनुप्रिया पटेल व कौशल किशोर सहित पांच नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना लगभग तय हो गया है। मोदी कैबिनेट में यूपी से अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, बीएल वर्मा, एसपी सिंह बघेल और अजय मिश्रा शामिल किए जा सकते हैं।

PM मोदी की ‘स्पेशल 43’ में यूपी के इतने मंत्री हुए शामिल, देखें लिस्ट

वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार पर क्षेत्रीय नेताओं में रार बढ़ गई है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने मोदी कैबिनेट में अपना दल की अनुप्रिया पटेल को जगह देने की संभावना पर कहा कि जब अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाया जा सकता है तो प्रवीण निषाद को क्यों नहीं?

सजय निषाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 2018 में गोरखपुर में प्रवीण निषाद ने योगी आदित्यनाथ को हराया था। (उपचुनाव में प्रवीण निषाद ने सपा उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी) इसके बाद हम भाजपा के साथ आए जिससे भाजपा 40 सीटें जीतने में कामयाब रही। पंचायत चुनाव में हमने 160 सीटें जीती। जब अनुप्रिया पटेल को कैबिनेट में जगह मिल सकती है तो प्रवीण निषाद को भी मंत्री बनाया जाना चाहिए।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज यानी बुधवार को विस्तार होने जा रहा है। शाम 6 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है। नई कैबिनेट में कई युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। साथ ही अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, उनको भी कैबिनेट विस्तार में अहमियत मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button