• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एडीबी सहायतित परियोजनाएं जल्द पूरी की जायें : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
19/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
keshav maurya

keshav maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एशियन विकास बैंक सहायतित सभी 8 परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिये हैं। मौर्य ने बताया कि 2,074.38 38 करोड़ रुपये से 8 मार्गों के कराये जा रहे चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्यो मे 5 पूरे हो गये हैं, तीन में 90 से 97 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि शेष कार्यों को दी महीने के अंदर अनिवार्य रूप से पूरा करा लिया जाये।

लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष पीके सक्सेना ने बताया कि 424 किलोमीटर की इन परियोजनाओ मे फतेहपुर, सुल्तानपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और बागपत की परियोजनाएं पूरी हो गयी हैं। कुशीनगर व देवरिया की परियोजना का कार्य परियोजना कार्य 91 प्रतिशत, लखनऊ व उन्नाव की परियोजना का कार्य 96 प्रतिशत और एटा की परियोजना का कार्य 97 प्रतिशत पूरा हो गया है। इस तरह  इन सभी 8 परियोजनाओं पर अब तक 1,839.46 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय जा चुकी है।

सक्सेना ने बताया फतेहपुर में हुसैनगंज-हठगांव- अलीपुर मार्ग (35 किलोमीटर) पर 140.16 करोड़, सुल्तानपुर जिले में सुल्तानपुर मे हलियापुर-कूडे़ भर मार्ग पर (95 किलोमीटर) 420.34 करोड़, अलीगढ़ मे नानक-दादऊ मार्ग (30 किलोमीटर) पर 154.30 करोड़, बुलंदशहर में बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर (36 किलोमीटर) 164.11 करोड़ और मुजफ्फरनगर व बागपत जिले में मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर (59 किलोमीटर) 295.06 करोड़ रुपये खर्च कर परियोजनाओं को पूरा किया गया है, ठेकेदार द्वारा अनुरक्षण कार्य अभी किया जा रहा है।

25 जुलाई तक आयेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट, गाइडलाइन के अनुसार हो रहा तैयार

सक्सेना ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशीनगर व देवरिया जिले में कप्तानगंज-हाटा-गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग (84 किलोमीटर) का 91 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है और इस पर 307.95 करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके हैं, यह काम तीन महीने के अंदर पूरा करा दिया जायेगा। उन्नाव व लखनऊ के तहत मोहनलालगंज-मौरावां मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य 96 प्रतिशत पूरा पूरा करा दिया गया है और इस पर 212.16 करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके हैं, यह कार्य अक्टूबर में पूरा करने की समय सीमा तय की गयी है। एटा मे अलीगंज-सोरो मार्ग का काम (45 किलोमीटर) 97 प्रतिशत पूरा हो गया है और इस पर 145.38 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय हो चुकी है और यह काम अगस्त में पूरा होना संभावित है। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 278 मिलियन यूएस डॉलर है, जिसमें लोन की धनराशि 195 मिलियन यूएस डॉलर है।

ज्ञातव्य है इस परियोजना में 70 प्रतिशत धनराशि एशियन डेवलपमेंट द्वारा और 30 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है। मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि तय समय सीमा के अंदर अवशेष कार्य अनिवार्य रूप से पूरे कराये जायें।

 

Tags: Keshav mauryaLucknow Newsup news
Previous Post

दो अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालन का ATS ने किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Next Post

भारी बारिश के दौरान बिजली गिरने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post
5 killed as house roof collapses

भारी बारिश के दौरान बिजली गिरने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

ashutosh tandon

लखनऊ की सभी सड़कें 15 नवम्बर तक हो जाये गड्ढा मुक्त : आशुतोष टंडन

29/09/2021
cm yogi

योगी ने महिलाओं को किया सम्मानित, ‘मिशन शक्ति’ के दूसरे चरण का किया आगाज

08/03/2021
Helicopter Crash

किश्तवाड़ में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 जवान थे सवार

04/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version