• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्टफ पराठा बना रहीं तो मिला दें ये मैजिक मसाला, ढाबे जैसा टेस्ट आएगा!

Writer D by Writer D
14/02/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Paratha

Paratha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों में तरह-तरह के भरवां पराठे (Paratha) खाए जाते हैं। कभी आलू, गोभी, मूली तो कभी मटर या पनीर के पराठे। इनका असली स्वाद इनकी चटपटी स्टफिंग में होता है। बेसिक मसाले तो आप इसमें डाल ही देती हैं लेकिन एक स्पेशल मसाला और मिला देंगी तो पराठे का स्वाद दोगुना हो जाएगा। जी हां, ढाबे वाले पराठे में यही साबुत मसाले मिलाते हैं, जिससे अलग ही खुशबू और टेस्ट आता है। अब रोज-रोज मसाला भूनने का झंझट कौन करे इसलिए एक बार में ही ये मसाला तैयार कर के स्टोर कर लें। किसी भी पराठे में मिला देंगी तो उसका स्वाद और खुशबू दोगुने हो जाएंगे।

स्पेशल पराठा (Paratha) मसाला बनाने के लिए सामग्री

स्पेशल पराठा मसाला बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं – साबुत धनिया (1 चम्मच), सौंफ (2 चम्मच), अजवाइन (1 चम्मच), अनारदाना (2 चम्मच), काली मिर्च (1 चम्मच), सूखी लाल मिर्च (4), कसूरी मेथी (1 चम्मच), अमचूर पाउडर (1 चम्मच), काला नमक (1 चम्मच), नमक (डेढ़ चम्मच), हींग (आधा चम्मच), हल्दी पाउडर (आधा चम्मच)।

स्पेशल पराठा (Paratha) मसाला बनाने का तरीका

आलू, गोभी, मूली, मटर, पनीर या कोई भी पराठा आप इस मसाले से और ज्यादा टेस्टी बना सकती हैं। इसके लिए पहले एक पैन में कुछ साबुत सूखे मसाले जैसे साबुत धनिया, सौंफ, अजवाइन, अनारदाना, काली मिर्च और सूखी लाल मिर्च को ड्राई रोस्ट कर लें। इन्हें बहुत ज्यादा नहीं भूनना है, सिर्फ खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। फिर इन्हें ठंडा कर लें और मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब पैन में कसूरी मेथी को भी हल्का सा ड्राई रोस्ट कर लें। इसे पिसे हुए मसाले में मिलाएं। साथ में अमचूर पाउडर, काला नमक, सादा नमक, हींग और हल्दी पाउडर एड कर के सभी चीजों को मिक्स करें। पराठा मसाला तैयार है, इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर के रख लें।

कैसे इस्तेमाल करना है ये पराठा (Paratha) मसाला?

कोई भी भरवां पराठा बना रही हैं तो स्टफिंग में एक चम्मच ये स्पेशल मसाला एड कर दें। इसे मिलाने के बाद नमक डालने की भी जरूरत नहीं होती है, हालांकि आप स्टफिंग को हल्का सा चख कर देख सकती हैं। उसमें किसी भी मसाले की कमी लगे तो अपने टेस्ट के हिसाब से थोड़ा सा मिला लें। बहुत ही चटपटी, खुशबूदार स्टफिंग फटाफट बन जाएगी। इससे पराठे बनाकर देखें, इतने टेस्टी बनेंगे कि हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

Tags: parathaspecial Parathastuff Paratha
Previous Post

हेयर कलर के बाद भी बाल की जड़ें दिखती हैं सफेद, तो जानें रूट टचअप का सही तरीका

Next Post

वैलेंटाइन डे बनेगा स्पेशल, पार्टनर को बनाकर खिलाएं ये खास डिश

Writer D

Writer D

Related Posts

CBSE Board Result
Main Slider

CBSE बोर्ड का काउंटडाउन शुरू! जल्द जारी होंगे 12वीं के नतीजे

07/05/2026
Dark Knees
फैशन/शैली

काले घुटने पर अपनाएं ये नुस्खे, हो जाएंगे गोरे

07/05/2026
onion water
खाना-खजाना

सिर दर्द में मिलेगा आराम, करें इस पानी का इस्तेमाल

07/05/2026
Facial
फैशन/शैली

फेशियल के बाद न करें ये काम, स्किन को होगा नुकसान

07/05/2026
Brahma Muhurta
धर्म

ब्रह्म मुहूर्त में महिलाएं कर लें ये उपाय, खुशहाली से भर जाएगा जिंदगी

07/05/2026
Next Post
heart shaped chocolate

वैलेंटाइन डे बनेगा स्पेशल, पार्टनर को बनाकर खिलाएं ये खास डिश

यह भी पढ़ें

Muharram

9वें मुहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, दम घुटने से छह की मौत

08/08/2022
Suicide

प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

06/08/2023
Amarnath Yatra

पहलगाम में भारी बारिश, अस्थायी रूप से स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा

06/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version