• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है : सीएम योगी

Writer D by Writer D
26/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोविड-19 प्रबंधन को लेकर टीम-11 के साथ बैठक में कहा कि प्रदेश में वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है। इस मौके पर उन्होंने आगामी 01 मई से शुरू होने जा रहे टीकाकरण अभियान को लेकर तैयारी पूरा करने को दिशा-निर्देश दिया।

योगी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 97,83,416 लोगों को कोविड टीके की पहली डोज दी जा चुकी है, जबकि 20 लाख से अधिक लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। इस तरह टीके की 1,17,83,880 डोज एडमिनिस्टर की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हर तरह की चुनौती के लिए हमें तैयार रहना होगा। स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग बेड बढ़ोतरी के लिए कार्ययोजना तैयार कर लागू करे। सभी जिलों में कम से कम दो-दो और सीएचसी को इस कार्य में जोड़ें। वहीं, अन्य नए मेडिकल कॉलेजों को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के रूप में तैयार कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि इन अस्पतालों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।

कोविड होने पर प्राइवेट कर्मचारियों को सैलरी सहित मिलेगा अवकाश, योगी सरकार का ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के उपचार के लिए और कोविड टेस्ट के लिए शासन स्तर पर दरें तय की गई हैं। मंडलायुक्त या जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी ओवरबिलिंग न हो। शासन ने कोविड मरीजों के लिए डिस्चार्ज पॉलिसी तय की है, उसे सभी जिलों में समान रूप से प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि एंटीजन टेस्ट के पॉजिटिव होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करने के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट के पॉजिटिव होने की कोई आवश्यकता नहीं है। सभी जिलों में इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाए।

योगी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित कराए कि सभी सरकारी और निजी अस्पताल जिनकी क्षमता 100 से अधिक बेड की है, उनके पास स्वयं का ऑक्सीजन प्लांट हो। यह कार्य प्रदेश में अभियान के रूप में चल रहा है। निजी क्षेत्र को भी प्रोत्साहित करें, सरकार सभी जरूरी सहयोग देगी। ऑक्सीजन प्लांट स्थापना की कार्यवाही तेज की जाए, इसकी हर दिन समीक्षा की जाए। इस कार्य में भारत सरकार का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। प्लान्ट स्थापना में भारत सरकार को अविलंब प्रस्ताव भेज दिया जाए।

हॉस्पिटल में भर्ती होने के लिए एंटिजन टेस्ट की पॉजिटिव रिपोर्ट काफी : योगी

योगी ने कहा कि प्रदेश में ऐसे सभी हॉस्पिटल जहां कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज हो रहा है, प्रत्येक दिन में दो बार अस्पताल में रिक्त बेड का विवरण सार्वजनिक करें। यह विवरण जिले के इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के पोर्टल पर भी अपलोड कराया जाए। बेड का आवंटन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए।

Tags: corona vaccination in upthird phase if vaccinationYogi News
Previous Post

कोविड होने पर प्राइवेट कर्मचारियों को सैलरी सहित मिलेगा अवकाश, योगी सरकार का ऐलान

Next Post

सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, हो सकता है बड़ा फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
Next Post
cm nitish kumar

सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, हो सकता है बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें

महिला विधायक से भरी सभा में छेड़खानी Teasing a woman MLA in a meeting

बिहार : महिला विधायक से भरी सभा में छेड़खानी, युवक को मारा थप्पड़

03/02/2021
Upper Lips

अपर लिप्स का कालापन हो जाएगा गायब, ट्राई करें ये चीजें

murder

पति को फंसाने के लिए कर दी 6 साल की बेटी का कत्ल, मां गिरफ्तार

04/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version