• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी के बंधन में बंधे अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ, वेडिंग की पहली तस्वीर आई सामने

Writer D by Writer D
16/09/2024
in मनोरंजन
0
Aditi Rao Hydari-Siddharth

Aditi Rao Hydari-Siddharth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ (Aditi Rao Hydari-Siddharth) एक-दूजे के हो गए हैं। खूबसूरत जोड़ी ने मंदिर में शादी रचाई है। अदिति और सिद्धार्थ ने दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ पारंपरिक विवाह किया है। कपल ने शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने इंस्टाग्राम अकाउंट से खूबसूरत पोस्ट साझा की है। उन्होंने अपनी और सिद्धार्थ की शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, ‘तुम मेरे सूरज हो, चांद हो, तुम्हीं मेरे सितारे हो’। आगे लिखा है, ‘अनंत काल तक साथ बने रहना, तुम्हें खूब प्यार।’ मिसेज एंड मिस्टर अदू-सिद्धू।

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ (Aditi Rao Hydari-Siddharth)  ने आज सोमवार 16 सितंबर को गुपचुप तरीके से शादी रचाई है। एक निजी समारोह में इस जोड़ी ने कुछ परिवारीजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे का हाथ थामा है। इससे पहले इसी साल दोनों ने सगाई भी गुपचुप तरीके से की थी। फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था, जो आज पूरा हुआ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

अदिति और सिद्धार्थ ने जैसे ही अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की, बधाईयों की झड़ी लग गई है। फैंस के साथ-साथ तमाम सितारे भी इस नई-नवेली जोड़ी को आशीर्वाद और दुआएं दे रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने भी कमेंट किया है। अनन्या पांडे ने लिखा है, ‘बेहद खूबसूरत, बधाई हो’। संजीदा शेख ने लिखा है, ‘माशाअल्लाह’।

दूल्हा-दुल्हन के लिबास में अदिति और सिद्धार्थ बेहद प्यारे लग रहे हैं। दोनों ने सादगीभरा लुक ही अपनाया है, लेकिन उसमें भी बेहद जंच रहे हैं। अदिति ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना है, जिस पर जरी का काम है। उन्होंने गोल्डन ज्वैलरी से लुक कंपलीट किया है। बालों में गजरा लगाया है। वहीं, सिद्धार्थ ने साउथ के पारंपरिक लिबास में नजर आए हैं।

शादी के बंधन में बंधे अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ (Aditi Rao Hydari-Siddharth) 

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा: यू आर माय सन, माय मून एंड ऑल माय स्टार्स। बहुत सारा प्यार, लाइट और मैजिक। मिसेज और मिस्टर Adu-Siddhu। कपल को सोनाक्षी सिन्हा, अथिया शेट्टी, हंसिका, भूमि पेडनेकर, जेनेलिया समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है। अपने इस स्पेशल डे पर अदिति राव हैदरी गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी, बालों में गजरा, गोल्डन ज्वेलरी और झुमकों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं सिद्धार्थ ने व्हाइट शॉर्ट कुर्ता और धोती के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है।

Aditi Rao Hydari and Siddharth tied the knot at a temple shared beautiful photos from their traditional

10 तस्वीरों में अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ एकदम रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के बाकी कपल्स की तरह दोनों ने पोज देते हुए तस्वीर शेयर की है। हालांकि, आखिरी तस्वीर सबसे ज्यादा खूबसूरत है, जहां दोनों एक दूसरे को गले लगाए हुए हैं। वहीं इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दोनों पर फूल बरस रहे हैं।

गुपचुप तरीके से की थी सगाई

दरअसल कपल ने मार्च में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि: उसने हां कह दिया है। Engaged। इस दौरान दोनों अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए थे। साल 2021 से दोनों साथ में हैं। ‘महा समुद्रम’ फिल्म में साथ नजर आए थे। इसके बाद से ही दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाने लगा। रिश्ते को लेकर हवा मिल गई और दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीर पर कमेंट्स करने लगे। साल 2023 में दोनों साथ में डांस करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। हालांकि, इसके बाद कपल विदेश छुट्टियां मनाने निकल गया था, जहां से दोनों ने पहली बार साथ में तस्वीर शेयर की थी।

Aditi Rao Hydari and Siddharth tied the knot at a temple shared beautiful photos from their traditional

हालांकि, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की यह दूसरी शादी है। सत्यदीप मिश्रा के साथ उनकी पहली शादी हुई थी, जो 4 साल में ही टूट गई। वहीं सिद्धार्थ का पहला रिश्ता भी लंबा नहीं टिक पाया। फाइनली पहले तलाक के बाद दोनों एक बार फिर नई शुरुआत कर चुके हैं।

Tags: Aditi Rao Hydarisiddharth
Previous Post

यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इस रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Next Post

पहली अक्टूबर से शुरू होगी ‘मोटे अनाज’ की खरीद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Next Post
Coarse Grains

पहली अक्टूबर से शुरू होगी 'मोटे अनाज' की खरीद

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी आज 300 बेड के दो अस्पताल जनता को करेंगे समर्पित

25/05/2021
Ankita Lokhande

अंकिता लोखंडे के ‘ॐ’ लिखे पयजामे पर फैन्स बोले- भगवान का अपमान मत कीजिए

16/09/2020
Pitru Paksha

Pitru Paksha: मृत्यु की याद नहीं तिथि, तो इस दिन करें प्रियजन का श्राद्ध

30/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version