• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सलमान पर बुरी तरह चिल्ला चुके हैं आदित्य, जानिए क्या थी वजह

Desk by Desk
26/06/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड के मोस्ट वांटेड अभिनेता सलमान खान अपनी दबंगई के कारण चर्चें में रहते हैं।  वो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने गुस्से की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। लेकिन अगर हम ये कहे कि कोई इंडस्ट्री में उनपर भी चिल्ला सकता हैं तो ये यकीन करना मुश्किल सा लगता हैं। सलमान खान को आपने आज तक बहुत लोगों पर गुस्सा करते या फिर चिल्लाते देखा और सुना होगा। लेकिन कोई सलमान खान पर चिल्ला दे और सलमान खान उस पर प्यार से प्रतिक्रिया दे ये वाकई हैरान करने वाली बात है। लेकिन ये बात बिलकुल सच है कि शूटिंग के दौरान एक अभिनेता सलमान खान पर जोर-जोर से चिल्लाया। सलमान खान पर चिल्लाने वाले अभिनेता कोई और नहीं बल्कि आदित्य रॉय कपूर हैं। दरअसल  लंदन ड्रीम्स की शूटिंग के दौरान सलमान पर चिल्लाए थे आदित्य। बता दे साल 2009 में एक फिल्म आई थी लंदन ड्रीम्स। इस फिल्म में सलमान खान, अजय देवगन, आदित्य रॉय कपूर और रणविजय सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी और बॉक्स-ऑफिस भी असफल रही थी। लेकिन हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक बहुत ही मजेदार किस्सा आदित्य रॉय कपूर ने एक मीडिया बातचीत के दौरान साझा किया। आदित्य ने खुलासा करते हुए बताया कि उनका फिल्म में पहला शॉर्ट सलमान खान के साथ था, इस सीन में उन्हें सलमान खान पर बहुत चिल्लाना था।

फेरों के दौरान दुल्हन ने करा यह काम, आधी रात में बुलानी पड़ी पंचायत

आदित्य रॉय कपूर ने आगे बातचीत करते हुए बताया कि मेरा पहला सीन अस्पताल में हुआ था, जोकि रणविजय, सलमान खान और अजय देवगन के साथ था। इस सीन में सलमान खान को बेड पर लेटे रहना था और मुझे उन पर चिल्लाना था। उन्होंने कहा, ‘ उनके बैंड का एक सदस्य होने के नाते मुझे सलमान खान पर गुस्से से प्रतिक्रिया देनी थी। एक समय के बाद अजय देवगन अपना बैंड छोड़कर चले जाते हैं और मुझे और रणविजय को सलमान के पास छोड़ जाते हैं। हालांकि वो सिर्फ शूटिंग का एक सीन था, लेकिन मेरे मन में बार-बार यही चल रहा था कि उनपर चिल्लाने की हिम्मत मैं कहा से लेकर आऊं।बता दे आदित्य रॉय कपूर ने बताया कि सलमान खान पर चिल्लाने की उनकी हिम्मत नहीं हो रही थी इसलिए इस सीन में उन्होंने बहुत रीटेक लिए। उन्होंने कहा, ‘मुझे याद भी नहीं सिर्फ इस एक सीन को शूट करने के लिए मैंने कितने रीटेक लिए। पूरे शॉर्ट में सलमान खान की आंखें बंद थी। मैंने अंततः हिम्मत की और सलमान खान पर चिल्लाकर इस सीन को पूरा किया। आदित्य ने कहा मुझे नहीं पता था कि सलमान खान की इस पर क्या प्रतिक्रिया होगी, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने बहुत ओवर रियेक्ट किया।

 

Tags: 24ghante online.comaditya roy kapoorBollywoodentertainmenthindi newsIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsSalman Khan
Previous Post

फेरों के दौरान दुल्हन ने करा यह काम, आधी रात में बुलानी पड़ी पंचायत

Next Post

55 दिनों के बाद अनिरुद्ध दवे को अस्पताल से मिली छुट्टी, फैंस हुए खुश

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post

55 दिनों के बाद अनिरुद्ध दवे को अस्पताल से मिली छुट्टी, फैंस हुए खुश

यह भी पढ़ें

वैश्विक भूख सूचकांक global hunger index

प्रशांत भूषण ने अपमानजनक ट्वीट पर माफी मांगने से किया इंकार, आज सजा पर हो सकता है फैसला

25/08/2020
Ravneet Bittu

रवनीत बिट्टू ने ‘सतलुज’ के दावों पर उठाए सवाल, दादा के रोल पर दिया जवाब

09/07/2026
ashutosh tandon

नगर विकासमंत्री आशुतोष टण्डन ने गोमती नदी में जलकुंभी की सफाई का किया निरीक्षण

28/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version