• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपोत्सव-2025 को लेकर अयोध्या में प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डीएम ने लगाई मजिस्ट्रेट ड्यूटी

Writer D by Writer D
10/10/2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या दीपोत्सव-2025 (Deepotsav) के पावन अवसर पर फिर एक बार जगमगाने को तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में होने वाला यह विश्वविख्यात आयोजन न केवल भव्यता का प्रतीक है बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गौरव का भी उत्सव बन चुका है। इस वर्ष 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रस्तावित प्रांतीयकृत दीपोत्सव मेला-2025 के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थागत तैयारियां पूरी कर ली हैं।

डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने सौंपी जिम्मेदारी, सभी स्थलवार मजिस्ट्रेट नियुक्त

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने दीपोत्सव मेला-2025 (Deepotsav) के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने, कानून व्यवस्था बनाये रखने और वीवीआईपी आगमन की दृष्टि से मजिस्ट्रेट ड्यूटी तैनात की है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर संपूर्ण आयोजन को सफल बनाएंगे।

दीप प्रज्ज्वलन से लेकर शोभायात्रा तक हर स्थल की जिम्मेदारी तय

दीप प्रज्ज्वलन से संबंधित कार्यों के लिए अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी और तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेम नारायण सिंह को प्रभारी बनाया गया है। शोभायात्रा (साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क) के सुचारु संचालन हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी गजेन्द्र कुमार को प्रभारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं हेलीपैड निकट रामकथा पार्क व पुष्पवर्षा मंच की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्य राजस्व अधिकारी बाबूराम को सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल के कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में साथ रहने हेतु डिप्टी कलेक्टर संतोष कुमार कुशवाहा को प्रभारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार राज्यपाल महोदया की फ्लीट और कार्यक्रमों के लिए उप जिलाधिकारी बीकापुर सुश्री श्रेया को जिम्मेदारी दी गई है। सरयू अतिथि गृह में वीवीआईपी अतिथियों के खान-पान और आतिथ्य सत्कार की संपूर्ण व्यवस्था उप जिलाधिकारी सदर राम प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में सुनिश्चित की जाएगी।

राम की पैड़ी, रामकथा पार्क और घाटों पर विशेष नियंत्रण

रामकथा पार्क की संपूर्ण व्यवस्था मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को सौंपी गई है, जिनके साथ 12 अधिकारियों की टीम नियुक्त की गई है। राम की पैड़ी पर होने वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम की व्यवस्था एडीएम वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार सिंह के अधीन रहेगी। नया घाट सरयू आरती स्थल पर संपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह को दी गई है।

मीडिया, यातायात और सुरक्षा पर विशेष ध्यान

मीडिया टीम नौका संचालन, कच्चा-पक्का घाटों की व्यवस्था, एयरपोर्ट, यातायात नियंत्रण और प्रोटोकॉल कार्यों के लिए भी अलग-अलग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। एडीएम एलओ इन्द्राकान्त द्विवेदी को समस्त यातायात व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। मीडिया टीम नौका व घाट प्रबंधन की जिम्मेदारी एएम बाराबंकी विवेकशील यादव और जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी को दी गई है।

मुख्य स्थल श्रीराम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कारसेवकपुरम पर भी विशेष ड्यूटी

20 अक्टूबर को होने वाले मुख्य दीपोत्सव दिवस पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में एडीएम (कानून व्यवस्था) इन्द्राकान्त द्विवेदी की तैनाती रहेगी।हनुमानगढ़ी, मणिराम दास छावनी, बड़ा भक्त माल, दिगंबर अखाड़ा, कारसेवकपुरम आदि प्रमुख स्थलों पर भी डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा और अनुशासन बना रहे।

मेला नियंत्रण कक्ष और 47 रिजर्व मजिस्ट्रेट भी तैनात

सिंचाई गेस्ट हाउस नया घाट में केंद्रीय मेला नियंत्रण कक्ष 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इसके अलावा 47 आरक्षित मजिस्ट्रेट भी किसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भोजन-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

विद्युत, अग्निशमन, बैरिकेडिंग व मंचों की सुरक्षा होगी प्रमाणित

दीपोत्सव (Deepotsav) के पूर्व सभी स्थल विद्युत सुरक्षा, बैरिकेडिंग, मंच-पंडाल, अग्निशमन व खाद्य गुणवत्ता की जांच से गुजरेंगे। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रमाण-पत्र मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को समय से उपलब्ध कराएं।

भक्ति और प्रकाश का संगम बनेगा दीपोत्सव 2025 (Deepotsav) 

अयोध्या का दीपोत्सव (Deepotsav) केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि “रामराज्य के आदर्शों” का उत्सव है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह आयोजन विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति की पहचान बन चुका है। सरयू तट पर दीपों की अनगिनत ज्योति जब एक साथ प्रज्वलित होगी, तो वह दृश्य न केवल अयोध्या बल्कि पूरे विश्व को रामभक्ति के आलोक में सराबोर कर देगा।

Tags: deepotsav
Previous Post

दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को मिल रहा नया बाजार, कारीगरों और उद्यमियों की दीवाली होगी समृद्ध

Next Post

9 लाख से अधिक महिलाओं ने एक साथ खाई आयरन गोली, एनीमिया मुक्त अभियान बना जनआंदोलन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्री

29/10/2026
Next Post
Mission Shakti

9 लाख से अधिक महिलाओं ने एक साथ खाई आयरन गोली, एनीमिया मुक्त अभियान बना जनआंदोलन

यह भी पढ़ें

LDA

एलडीए में विशेष रजिस्ट्री शिविर अब 31 तक, जल्द से कर लें सारी औपचारिकताएं

23/07/2021
president

गोरखनाथ मंदिर में महामहिम ने की गुरु गोरक्षनाथ की पूजा-अर्चना

04/06/2022
ब्रह्मपुत्र मेल

100 km की रफ्तार से दौड़ रही ब्रह्मपुत्र मेल के सामने आया बाइक सवार, और फिर…….

09/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version