• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुखार जुकाम होने पर मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं : आयोग

Writer D by Writer D
30/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
State Election Commission

State Election Commission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान बुखार और जुकाम आदि होने पर उसे मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति कतई नहीं दी जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने गुरूवार को कहा कि मतगणना हाल या कक्ष या परिसर में प्रवेश के समय सभी व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग अवश्य कराई जाय। सेनेटाइजर साबुन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था करायी जाय ताकि सभी व्यक्तियों को अपना हाथ सेनेटाइज कर ही मतगणना हाल मे प्रवेश की अनुमति दी जाए। किसी भी व्यक्ति द्वारा निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर उसके विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा.188 एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा.51 से 60 के अन्तर्गत नियमानुसार विधिक कार्यवाही कराई जाए।

मुख्यमंत्री जी आप किस कुम्भकर्णी नींद में सो रहे हैं? : लल्लू

उन्होने कहा कि हर हालत में विजय जुलूस प्रतिबन्धित रहेगा। कोई भी प्रत्याशी या समर्थक को विजय जुलूस की कतई अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान मतगणना केन्द्र के बाहर किसी हालत में भीड़ को एकत्र न होने दिया जाए। प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाकर ही परस्पर सामाजिक दूरी बनाते हुए मतगणना केन्द्र में प्रवेश कराया जाए।

श्री कुमार ने कहा कि प्रत्याशियों एवं अभिकर्ताओं को मतगणना प्रारम्भ होने के 48 घण्टे पहले आरटीपीसीआर अथवा रैपिड एन्टीजन टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अथवा कोविड.19 वैक्सिनेशन फोर्स पूर्ण किए जाने की रिपोर्ट दिखाए जाने के उपरान्त ही मतगणना केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जाए अथवा मतगणना के दिन पल्स आक्सीमीटर से अथवा थर्मामीटर से टेस्ट करने के उपरान्त ही स्वस्थ पाए जाने पर मतगणना केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जाए।

उत्तर प्रदेश की हालत अंधेर नगरी चौपट राजा जैसी : अजय कुमार लल्लू

उन्होने कहा कि मतगणना अभिकर्ताओं की सूची निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों द्वारा मतगणना के दिन से 48 घण्टे पूर्व निर्वाचन अधिकारी को अवश्य उपलब्ध करानी होगी। मतगणना कक्ष या हाल में सामाजिक दूरी उपयुक्त वेन्टीलेशन खिड़कियों एवं एक्जास्ट पंखों का प्रबन्ध राज्य आपदा प्रबन्ध के प्रोटोकाल के अनुसार अवश्य कराया जाए।

Tags: Panchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav NewsState Election Commissionup panchayat chunav
Previous Post

मादक तस्करी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद

Next Post

बोरे में मिला महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Dead Body

बोरे में मिला महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

डीयू में संस्कृत भाषा में कम कटऑफ के बाद भी सीटें खाली

10/11/2020
cm yogi

सीएम योगी ने युवाओं को वितरित किए सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण प्रमाणपत्र

25/08/2022
Bus Overturned

स्टेयरिंग फेल होने पर हाईवे से नीचे पलटी बस, 11 यात्री घायल

03/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version