• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट

Writer D by Writer D
18/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
Ambassador's daughter

Ambassador's daughter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान में हो रही हिंसा के बीच सरकार पर दबाव बनाने के लिए अब अधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत नजिबुल्लाह अलीखिल की बेटी सिलसिला अलीखिल को अगवा कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की घटना सामने आई है।

खबर के मुताबिक सिलसिला को किडनैपर्स ने कुछ घंटों के लिए बंधक बनाकर रखा था। इस घटना के बाद दोनों ही देशों के बीच तल्खियां बढ़ गई हैं।

फगानिस्‍तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि ये सब उस वक्‍त हुआ जब सिलसिला घर की तरफ जा रही थीं। मंत्रालय के बयान के मुताबिक रिहा होने के बाद उनको इस्‍लामाबाद के अस्‍पताल में मेडिकल केयर में रखा गया है। इस घटना के बाद अफगानिस्‍तान ने इस्‍लामाबाद स्थित अपने दूतावास और इसके कर्मचारियों की सुरक्षा में चूक का मामला बड़ी जोर-शोर के साथ उठाया है। साथ ही अफगानिस्‍तान की तरफ से इस पूरी घटना पर कड़ी नाराजगी व्‍यक्‍त की गई है।

प्रियंका से मिलने पहुंचे राजस्थान के बेरोजगार युवा, कांग्रेसियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

नजिबुल्लाह अलीखेल ने ट्वीट कर लिखा, ”17 जुलाई को मेरी बेटी को इस्लामाबाद से अगवा कर लिया गया। अल्लाह का शुक्र है कि वह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकली। वह अब ठीक महसूस कर रही है। दोनों देशों के संबंधि अधिकारियों से घटना के बारे में बताया गया है। जिन लोगों ने भी मेरे प्रति संवेदना जाहिर की है उनके प्रति मैं अपना आभार व्यक्त करता हूं।” अपराधियों के चंगुल से बच निकलने के बाद सिलसिला फिलहाल अस्पताल में इलाज करा रही हैं।

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंन ट्वीट कर लिखा है, पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी का अपहरण और फिर मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मैं पाकिस्तान सरकार से मांग करता हूं कि इस मामले की जांच की जाए और दोषियों को सजा दी जाए।

महिला ने गला रेतकर की दूसरी महिला की हत्या, जानें पूरा मामला

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से भी बयान जारी किया गया है. विदेश मंत्रालय ने आरोपियों की जल्द पहचानकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है और पाकिस्तानी में राजनयिकों, उनके परिजनों और एंबेसी के कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है. अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान सरकार से राजनयिकों की सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

Tags: # world newsafganistan newsAmbassador's daughterinternational NewsPakistan News
Previous Post

प्रियंका से मिलने पहुंचे राजस्थान के बेरोजगार युवा, कांग्रेसियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Next Post

मोनालिसा ने शेयर की बिकिनी में फोटो, इंटरनेट का बढ़ा पारा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
Abhijit Dipke
Main Slider

अभिजीत दीपके मुश्किलों में घिरे, इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

22/08/2026
BJP Team
Main Slider

BJP का मिशन 2027! नई टीम को मिला टास्क, युवाओं और Gen Z पर फोकस

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों और बहनों को दिया फ्री बस यात्रा का उपहार

22/08/2026
Next Post

मोनालिसा ने शेयर की बिकिनी में फोटो, इंटरनेट का बढ़ा पारा

यह भी पढ़ें

arjun rampal

एक्टर अर्जुन रामपाल से NCB करेगी पूछताछ, ड्रग्स कनेक्शन और क्या यह हो सकते हैं सवाल ?

13/11/2020
Ateeq Ahmed

बाहुबली अतीक अहमद पर कसा शिकंजा, 30 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

07/10/2022
Kalash Sthapana

जानें ज्वारे से मिलने वाले शुभ-अशुभ संकेत, नवरात्रि के बाद करें ये काम

24/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version