• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आफताब की बढ़ीं मुश्किलें, 14 दिन के लिए बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

Writer D by Writer D
09/12/2022
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Aftab Poonawala

Aftab Poonawala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रोहिणी। दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Poonawalla ) को पुलिस ने वर्चुअल तरीके से आज शुक्रवार को साकेत कोर्ट में पेश किया। जहां अभियोजन पक्ष ने उसके खिलाफ सामने आए गवाह और सबूतों की पत्रावली पेश करते हुए उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की। अदालत ने अभियोजन पक्ष की दलील पर 14 दिन के लिए फिर से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले आफताब को फिजिकली पेश करने की तैयारी थी। इसलिए जेल प्राधिकरण ने उसकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। बाद में उसे वर्चुअल तरीके से कोर्ट में पेश करने का निर्णय लिया गया है।

मामले की सुनवाई भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई।जेल प्राधिकरण के मुताबिक श्रद्धा हत्याकांड में आफताब की यह रुटीन पेशी थी। वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में था। हिरासत अवधि पूरी होने के बाद उसे शुक्रवार को पुन: अदालत में पेश किया गया। अब मामले की सुनवाई पूरी होने तक या बीच में उसे जमानत मिलने तक हर 14 दिन में उसे अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि आरोपी आफताब ने अपने लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। इन टुकड़ों को उसने अलग अलग स्थानों पर फेंक दिया था।

पुलिस को चुनौती दे रहा आफताब (Aftab Poonawalla )

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक श्रद्धा का हत्यारोपी आफताब पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है। उसने गिरफ्तारी के बाद पहले ही दिन स्वीकार कर लिया था कि उसी ने श्रद्धा की हत्या किया है। उसने यह भी मान लिया था कि शव के 35 टुकड़े कर इधर उधर फेंक दिए हैं। इसी के साथ उसने पुलिस को चुनौती दी थी कि दम है तो ढूंढ कर दिखाओ। पुलिस ने उसकी चुनौती स्वीकार की और उसका पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट तक करा लिया। लेकिन अभी भी पुलिस शव के सभी टुकड़े तो दूर वारदात में इस्तेमाल हथियार तक नहीं ढूंढ पायी है।

हत्या की वारदात कबूल करने के बाद भी आफताब का आत्मविश्वास पुलिस को हैरान कर रहा है। उसकी चुनौती से पुलिस सकते में है। इस मामले में पहले ही पुलिस की काफी किरकिरी हो चुकी है। पूरी ताकत लगाने के बाद भी पुलिस अभी तक वारदात से संबंधित सारे सबूत ढूंढने में विफल रही है।

Tags: Aftab Poonawalladelhi newsNational newsshraddha murder case
Previous Post

HDFC के बाद इस बैंक ने भी दिया झटका, कर्ज पर ब्याज रेट पर की बढ़ोत्तरी

Next Post

रूस और अमेरिका ने की कैदियों की अदला-बदली, मौत के सौदागर के बदले बास्केटबॉल स्टार को छोड़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

08/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

08/10/2026
नई दिल्ली

देश के कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी: PM मोदी

08/10/2026
पंजाब

नशा मुक्ति केंद्रों में होगी ट्रिपल एच स्क्रीनिंग, मान सरकार की नई पहल

08/10/2026
Next Post
Britney

रूस और अमेरिका ने की कैदियों की अदला-बदली, मौत के सौदागर के बदले बास्केटबॉल स्टार को छोड़ा

यह भी पढ़ें

Cream

इस तरीके से स्टोर करें मलाई, नहीं आएगी बदबू

13/04/2025

अकाली दल की सरपंच रणजीत कौर के बेटे की गोली मारकर हत्या

12/08/2020
pm modi

पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय से चलेगा ‘कंट्रोल रूम फाॅर कोविड’

18/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version