• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

18 महीने बाद शर्तों के साथ शुरू हुआ भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन

Writer D by Writer D
27/09/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
indo-nepal border

indo-nepal border

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नेपाल गृह मंत्रायल ने भारत से जुड़ी सीमाओं को खोलने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद भारत-नेपाल की सोनौली- बेल‍ह‍िया सीमा को पर्यटकों के लिए कुछ शर्तों के साथ खोल दिया गया है। शर्तों के मुताबिक, यात्रा करने वाले पर्यटकों को कोविड निगेटिव और वैक्सीनेशन की रिपोर्ट दिखानी होगी।

इमिग्रेशन कार्यालय पर जांच करके आने-जाने की अनुमति मिलेगी। हालांकि, पर्यटक वाहनों पर रोक अब भी बरकरार है। बता दें कि नेपाल सरकार ने कोरोना का हवाला देकर पिछले साल 22 मार्च में भारत-नेपाल सीमा को आम लोगों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था।

नेपाल के रुपनदेही जिले के सीडीओ ऋषिराम तिवारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश के अनुपालन में महराजगंज के सोनौली सीमा से भारतीय व विदेशी पर्यटकों को ऑनलाइन फार्म भरकर नेपाल में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। यात्रियों को कोरोना जांच की रिपोर्ट व टीकाकरण प्रमाण पत्र भी लगाना पड़ेगा। पर्यटक वाहनों के भंसार (कस्टम) या सुविधा की व्यवस्था अभी नहीं जारी होगी।

यूपी सरकार पर मायावती का तंज, चुनाव से पहले आई गन्ना किसान की याद

नेपाल के गृह मंत्रालय से जारी आदेश नवलपरासी के सीडीओ कार्यालय पहुंच गया है। गृह मंत्रालय के शाखा अधिकारी सुमन पंडित ने सभी विभागों को सीमा खोलने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में सीमा पर कोविड नियमों का सख्ती से पालन के निर्देश दिए गए हैं। नेपाल जाने वाले लोगों पर कई शर्तें भी लगाई गई हैं। नेपाल के होटल प्रबंधन को भी सरकार के आदेश का पालन करना होगा। कोरोना जांच नहीं कराई होंगी तो होटल में ठहरने पर कोविड जांच करानी होगी।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए नेपाल सरकार ने 22 मार्च, 2020 को भारत सीमा से आवागमन पर पाबंदी लगाई थी। केवल मालवाहक वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा था। स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं से जुड़े लोगों को अनुमति के बाद आने जाने दिया जा रहा था। जबकि पर्यटकों के आने-जाने पर भी पाबंदी थी।

Tags: # world newsIndo Nepal Borderinternational Newsnepal news
Previous Post

यूपी सरकार पर मायावती का तंज, चुनाव से पहले आई गन्ना किसान की याद

Next Post

फेयर नेचर फाउंडेशन ने किया शहीद अजीत कुमार स्मारक पार्क का जीर्णोद्धार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

Uttarakhand: 39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, पीएमएवाई-जी ने पकड़ी रफ्तार

08/10/2026
Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Main Slider

रामविलास पासवान को बिहार जैसा सम्मान देगा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

08/10/2026
Next Post

फेयर नेचर फाउंडेशन ने किया शहीद अजीत कुमार स्मारक पार्क का जीर्णोद्धार

यह भी पढ़ें

champat rai

राम मंदिर चंदा विवाद: चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा मंदिर ट्रस्ट

26/06/2026
KRK-Akshay

KRK ने मिस्टर खिलाड़ी के खिलाफ किया ट्वीट, लिखी ये बड़ी बात….

20/03/2021
lovlina borgohain

‘IBA’ महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग में लवलीना ने चेन निएन-चिन को दी मात

10/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version