• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

21 साल बाद वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला मेडल, PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

Writer D by Writer D
24/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, खेल
0
Mirabai Chanu

Mirabai Chanu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने 49 किग्रा में रजत पदक हासिल किया है। उनकी इस कामयाबी को देशभर में सेलिब्रेट किया जा रहा है। पीएम मोदी व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, समेत तमाम दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘इससे सुखद शुरुआत नहीं हो सकती। मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से भारत उत्साहित है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है। #Cheer4Ind’.

Could not have asked for a happier start to @Tokyo2020! India is elated by @mirabai_chanu’s stupendous performance. Congratulations to her for winning the Silver medal in weightlifting. Her success motivates every Indian. #Cheer4India #Tokyo2020 pic.twitter.com/B6uJtDlaJo

— Narendra Modi (@narendramodi) July 24, 2021

वहीं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा- पहले दिन भारत का पहला पदक। महिलाओं की 49 किग्रा भारोत्तोलन में रजत जीता। भारत के झंडे को आप पर गर्व है मीरा।

India’s 1st medal on day 1 !@mirabai_chanu wins SILVER in women’s 49kg weightlifting! 🥈🏋️

India 🇮🇳 is so proud of you Mira !#TeamIndia #Tokyo2020 pic.twitter.com/QSqI7XTHbV

— Anurag Thakur (@ianuragthakur) July 24, 2021

किरण रिजिजू ने लिखा है, टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को पहला मेडल हासिल हुआ है, मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम महिला वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है और भारत को भारत को गौरवान्वित महसूस कराया है।

कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने लिखा है, ”टोक्यो ओलंपिक्स की वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल के साथ भारत की पहली जीत दर्ज करने के लिए मीराबाई चानू को हार्दिक शुभकामनाएं। विश्व पटल पर भारत गौरवान्वित हो रहा है। आज भारत के एक – एक व्यक्ति ने जीत दर्ज की है। @mirabai_chanu”

Tokyo Olympic: भारत का मिला पहला मेडल, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

सीएम नीतीश कुमार ने भी मीराबाई चानू को बधाई दी है, उन्होंने कहा कि साइखोम मीराबाई चानू ने ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतकर भारोत्तोलन के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसपर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइखोम मीराबाई चानू प्रगति की ऊंचाई के शीर्ष पर पहुंचे और भारत का नाम रोशन करती रहें, ऐसी मेरी कामना है।

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने लिखा है, ओलंपिक की शुरुआत के पहले दिन ही भारत की शानदार शुरुआत। मीराबाई चानू को दिल से बधाई, उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत पहला सिल्वर मेडल हासिल किया।

Tokyo Olympic: सुमित बने सिंगल्स मैच जीतने वाले तीसरे भारतीय टेनिस खिलाड़ी

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी चानू को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति ने बार फिर देश का नाम रोशन किया है। पूरे देश को मीराबाई चानू की इस उपलब्धि पर गर्व है। उनकी यह सफलता अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा देगी।

बता दें कि यह पहली बार है जब भारत ने ओलंपिक के पहले दिन पदक जीता है। मीराबाई भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं। स्नैच के बाद मीराबाई चानू दूसरे नंबर पर थीं। इसके बाद क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में मीराबाई चानू 110 किग्रा उठाने में कामयाब रहीं। दूसरे प्रयास में मीराबाई चानू 115 किग्रा वजन उठाने में कामयाब रही थीं। हालांकि वह तीसरे प्रयास में नाकाम रहीं और रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

Tags: Mirabai Chanu NewsMirabai Chanu wins silverTokyo OlympicsTokyo Olympics 2020Tokyo Olympics 2021
Previous Post

Tokyo Olympic: सुमित बने सिंगल्स मैच जीतने वाले तीसरे भारतीय टेनिस खिलाड़ी

Next Post

मीराबाई चानू ने बढ़ाया भारत का मान, CM योगी ने दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

11/02/2026
Gold
Business

फिर बढ़ गए चांदी के भाव, सोने में भी आई तेजी

11/02/2026
Diksha Makkar tops UGC-NET all India
Main Slider

दीक्षा मक्कड़ ने किया UGC-NET में ऑल इंडिया टॉप, पांचवें प्रयास में मिली सफलता

11/02/2026
Next Post
CM Yogi congratulated

मीराबाई चानू ने बढ़ाया भारत का मान, CM योगी ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

दिल्ली पहुंचे योगी ने उप-राष्ट्रपति से की मुलाकात, बीएल संतोष से भी की मुलाकात

13/03/2022
mahakumbh

महाकुंभ में कोरोना ने किया हमला, 100 तीर्थ यात्री और 20 संत संक्रमित

14/04/2021
oyo

ओयो होटल्स ने अपने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version