• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सौ साल बाद मां अन्नपूर्णा की मूर्ति काशी पहुंची, नगर भ्रमण में भव्य स्वागत

Writer D by Writer D
15/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सौ साल से अधिक समय के बाद आखिरकार सोमवार तड़के कनाडा से देवी अन्नपूर्णा की प्राचीन दुर्लभ प्रतिमा काशी पुराधिपति की नगरी में पहुंच गई। शहर में प्रतिमा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर डमरू और घंटा घड़ियाल बजाते हुए देवी की आरती उतारी गई।

सुबह दुर्गाकुंड स्थित आदि शक्ति कुष्मांडा मंदिर से देवी की प्रतिमा- शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली। पूरी राह लोगों ने माता की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भाजपा के साथ कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों ने पूरी रात मां अन्नपूर्णा के भव्य स्वागत के लिए पंडाल एवं मंच व्यवस्था के साथ कीर्तन-भजन भी किया।

शोभायात्रा बांसफाटक स्थित ज्ञानवापी द्वार से रजत पालकी में विराजमान होकर काशी विश्वनाथ दरबार में पहुंचेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पुनर्स्थापना करेंगे। पुनर्स्थापना काशी विद्वत परिषद के सदस्य और काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक दल सम्पन्न करायेंगे।

दुल्हन की तरह सजा काशी विश्वनाथ मंदिर

इसके पहले रविवार की देर शाम शहर में आये प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने दुर्गाकुंड स्थित कुष्मांडा मंदिर में जाकर दर्शन् पूजन के बाद मंदिर परिसर में प्रतिमा के विश्राम स्थल का निरीक्षण किया।

सौ साल पूर्व चोरी हुई अन्नपूर्णा की प्रतिमा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर भारत आ सकी है। अभी 11 नवंबर को राजधानी दिल्ली से प्रतिमा वाराणसी के लिए सड़क मार्ग से रवाना की गई। उत्तर प्रदेश के 18 जिलों से होते हुए मां की प्रतिमा निर्धारित समय से लगभग 12 घंटे की देरी से सोमवार की भोर वाराणसी जिले की सीमा पिंडरा पहुंची। पिंडरा से बाबतपुर, गिलट बाजार, सर्किट हाउस, चौकाघाट, तेलियाबाग, रथयात्रा, मंडुवाडीह, लंका होते हुए प्रतिमा दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा मंदिर आई।

इसके बाद प्रतिमा के दुर्गाकुंड से गुरुधाम चौराहा, मदनपुरा, गोदौलिया होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने का कार्यक्रम तय था। खास बात यह है कि वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 नवंबर 2020 को अपने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में देश के लोगों को मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा कनाडा में मिलने की जानकारी दी थी। बलुआ पत्थर से बनी देवी अन्नपूर्णा की प्रतिमा 18वीं सदी की बताई जाती है। मां एक हाथ में खीर का कटोरा और दूसरे हाथ में चम्मच लिए हुए हैं।

Tags: Annapurna Yatramaa annapurnaup newsvaranasi news
Previous Post

आपको भी मिल रहे हैं ये संकेत तो हो जाएं सावधान, आ सकती है कोई बड़ी विपत्ति

Next Post

लगातार 11वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
Next Post
Petrol

लगातार 11वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव

यह भी पढ़ें

hair

बालों की चमक रहेगी बरकरार, आज़माएं ये उपाय

06/11/2025
Fake Currency

80 हजार के जाली नोटों को बैंक में जमा कराते हुए युवक गिरफ्तार

26/02/2021
Dr. Rahul Kumar Tiwari

लखनऊ: डॉ. राहुल कुमार तिवारी को शिक्षाशास्त्र में मिली Phd की डिग्री

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version