• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन बेटियों के कंकाल मिलने के बाद मिला मां का लटकता शव, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
25/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
check bounce

Congress leader booked in check bounce case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में जंगल में तीन नरकंकाल मिलने के बाद अब लापता मां का शव जंगल में पेड़ से लटकते हुए मिला। इससे पहले जंगल में तीन नरकंकाल के पास से कई दिनों से लापता तीन नाबालिग लड़कियों के कपड़े मिले थे। इस मामले में पुलिस ने मां के खिलाफ बच्चियों को लापता करने का मुकदमा दर्ज किया था। इस बीच शुक्रवार को महिला का शव जंगल में मिला तो मामले की गुत्थी और भी उलझ गयी।

21 सितंबर 2021 से लापता महिला सीमा का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। भेड़ चराने वाले एक चरवाहे ने जब शव देखा तो इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। पुलिस ने शव की पहचान परिजनों से करवाया। भाई रमाकांत ने शव और पास पड़े बहन के चप्पल, साड़ी और मोबाइल आदि से पहचान किया। पास में मोबाइल तोड़ कर रखा गया था। सवाल उठता है कि इस घने जंगल में अकेले इतनी दूर महिला कैसे पहुंची? आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या कर शव को लटका दिया गया होगा। महिला का शव पेड़ से साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला था।

मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के हर्रा के जंगल में तीन बालिकाओं का कंकाल मिलने के बाद फरार मां का शव शुक्रवार सुबह मोरचहवा जंगल में पेड़ से लटकता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। आशंका यही जताई जा रही है कि बच्चों की हत्या मां ने ही की थी। अब पकड़े जाने के डर से सीमा ने आत्महत्या कर ली। दरअसल, हलिया थाना क्षेत्र के बेलाही गांव से एक महीने पहले सीमा अपने तीन बच्चियों संग घर से निकली थी। 22 सितंबर को जंगल में तीन कंकाल मिले थे, जिसे बच्चियों के मामा ने कपड़ों से पहचान लिया था, तीनों कंकालों की पहचान 12 वर्षीय गोलू, 10 वर्षीय मुनिया और 8 वर्षीय ममता के रूप में की गई थी।

10 मिनट में 1.5 लीटर कोल्ड ड्रिंक पीना युवक को पड़ा भारी, छह घंटे में हुई मौत

जानकारी के मुताबिक 18 अगस्त को देवी दास घर से किसी काम के लिए बाहर जाता है। उसी दिन पत्नी सीमा भी निकल जाती है। दो दिन बाद सीमा घर पहुंचती है। पुत्रियों को साथ नहीं देख देवी दास (मृतक सीमा का पति) के पूछने पर सीमा बताती है कि बच्चियां नौकरी के लिए इंदौर गयी हैं। पत्नी की बातों पर शक होने के बाद पति बच्चों की खोजबीन करता है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलता है। फिर अचानक तीन कंकाल मिलने के बाद से सीमा लापता हो जाती है। पुलिस सीमा पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करती है। शुक्रवार सुबह सीमा का शव मिलने के बाद गुत्थी और उलझ गई है।

अब पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या मृतक सीमा अपने तीन बच्चों को अकेले जंगल में  ले जाकर मार सकती है? या कोई और भी है जो इस मौत के पीछे है जिस पर पुलिस की नजर नहीं पड़ पा रही है? क्या पुलिस द्वारा सीमा पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करने के बाद उसने खुद फांसी लगाकर जान दे दिया या कोई और है तीन बच्चियों के साथ सिमा को मौत के घाट उतारने वाला। फिलहाल पुलिस इस मौत की गुत्थी सुलझाने में खुद उलझ गई है।

Tags: crime newsmirjapur newsup news
Previous Post

केंद्र सरकार से बातचीत को लेकर राकेश टिकैत का बड़ा एलान

Next Post

शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर कसा तंज, बोलीं- पॉर्न की दुनिया से बाहर निकलो

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post
Sherlyn Chopra

शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी पर कसा तंज, बोलीं- पॉर्न की दुनिया से बाहर निकलो

यह भी पढ़ें

shot

जमीन के लिये भाई की गोली मार कर की दी हत्या

07/07/2023
Harish Rawat

हरीश रावत ने पीएम मोदी के इस आइडिया को सराहा, पहाड़ी व्यंजनों को लेकर कही ये बात

10/12/2023
petrol

पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए अपने शहर के भाव

02/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version