• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरीश रावत ने पीएम मोदी के इस आइडिया को सराहा, पहाड़ी व्यंजनों को लेकर कही ये बात

Writer D by Writer D
10/12/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Harish Rawat

Harish Rawat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे आयोजन में हम पहाड़ी व्यंजनों को बड़े फलक पर प्रस्तुत कर सकते थे, लेकिन हमने यह मौका खो दिया। उन्होंने कहा कि पूरे आयोजन में हमारे केवल दो उत्पाद मंडुवा और झंगोरा ही कहीं किनारे दुबके हुए नजर आए।

हरीश रावत (Harish Rawat) ने कहा कि अच्छा होता इस आयोजन में केवल विशुद्ध उत्तराखंडी व्यंजन परोसे जाते। इसमें हरिद्वार का चावल, बुरा-घी और धुले मास की दाल सहित विभिन्न तमाम उत्पादों को शामिल किया जाता। स्वीट डिश में उत्तराखंडी जैविक गुड़ के साथ अरसा, बाल मिठाई, सिंगोड़ी और डीडीहाट का खैंचुआ, आगरा खाल की रबड़ी को स्थान मिलता।

आतिथ्य सत्कार के एक भव्य समारोह में हमारे लिए अवसर था कि हम अपने व्यंजन, आभूषण, संस्कृति, कला, हस्तशिल्प को प्रदर्शित करते। उन्होंने कहा कि व्यंजन व्यवसाय उत्तराखंड में एक बड़ा सेक्टर बन सकता है, जिसमें रोजगार और आर्थिक समृद्धि, दोनों देने की बड़ी क्षमता है।

पीएम मोदी के वेड इन इंडिया के आइडिया को सराहा

पूर्व सीएम रावत (Harish Rawat) ने पीएम मोदी के वेड इन इंडिया के आइडिया को सराहा है। उन्होंने कहा कि आइडिया फील गुड का आभास करता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बहुत सारे औद्योगिक घराने अपना निवेश भारत से बाहर कर रहे हैं। पीएम मोदी ने उन्हें भी यह संदेश दिया है कि इन्वेस्ट इन इंडिया। उन्होंने पीएम मोदी के लोकल-वोकल से ग्लोबल को भी सशक्त मंत्र बताया।

उन्होंने हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड नाम दिए जाने को लेकर सीएम धामी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमालय से बड़ा दुनिया में कोई बड़ा ब्रांड नाम नहीं है। रावत ने कहा कि वह कांग्रेसी हैं और मोदी के विचारों के घोर विरोधी भी हैं, लेकिन जो बात सबके हित में है, उसकी सराहना की जानी चाहिए।

Tags: dehradun newsDestination UttarakhandHarish RawatNational newsUttarakhand News
Previous Post

नवीन गल्ला मंडी में लगी भीषण आग, 40 लाख का नुकसान का अनुमान

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Main Slider

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

03/10/2026
Next Post
Raman Singh

पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

वायरल विडियो

नन्हे से बच्चे ने बजाया ड्रम, Video हुआ वायरल लोग देखकर रह गए दंग

15/07/2020

राम मंदिर पर फैसला तो आया, लेकिन न्याय नहीं हुआ : मुनव्वर राना

10/08/2020
Shivpal Yadav

समान नागरिक संहिता है भाजपा का चुनावी एजेंडा : शिवपाल यादव

01/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version