• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपहरण के बाद इंजीनियरिंग छात्र को दोस्तों ने उतारा था मौत के घाट, तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
24/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दोस्तों के साथ घर से निकले इंजीनियरिंग छात्र की अपहरण के बाद हत्या उसके दोस्तों ने नशेबाजी के विवाद में कर दी थी। नशेबाजी में हुई मारपीट में एक दोस्त ने सिर पर ईंट से वार कर दिया था और गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। घबराएं दोस्तों ने शव को कानपुर देहात के सिकंदरा के रसधान हाईवे किनारे फेंक कर फरार हो गये थे। मृतक के पिता की तहरीर पर लिखे मुकदमें की जांच करते हुए पुलिस हत्यारे तीन युवकों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया।

डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस लाइन में गुरूवार को इंजीनियंरिग छात्र समीर पटेल हत्याकांड का पर्दाफाश किया।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मूल रूप से शिवराजपुर के बिरीधामऊ निवासी संजय पटेल आवास विकास तीन के सेक्टर एक में रहते हैं। उनका 23 वर्षीय बेटा समीर पटेल बीती 16 दिसम्बर की शाम को घर से अपने दोस्त अभय यादव, दीपराज यादव व किशन शुक्ला के साथ अभय की कार से निकला था। तबसे उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। दोस्तों से पूछा तो तीनों ने गुमराह करते हुए अलग-अलग जानकारी देते रहें। दोस्तों से पूछताछ व काफी खोजबीन के बाद बेटे के न मिलने पर पिता संजय ने 20 दिसम्बर को थाना कल्याणपुर पुलिस को सूचना दी। पिता की तहरीर पर तीनों दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कल्याणपुर पुलिस ने जांच शुरू की।

डीसीपी पश्चिम ने बताया कि पुलिस टीम ने तीनों दोस्तों से पूछताछ करने के साथ ही आसपास के जनपदों की पुलिस से भी संपर्क किया। इस पर कानपुर देहात पुलिस ने बताया कि बीती 17 दिसम्बर को एक युवक का शव सिकंदरा में रसधान हाईवे किनारे पड़ा मिला था। इस पर जांच के लिए गठित पुलिस टीम कानपुर देहात पहुंची तब जाकर शव की शिनाख्त समीर के रूप में हुई। बताया कि मामले में जब पुलिस ने सख्ती से मृतक समीर के तीनों दोस्तों से पूछताछ की तो अभय यादव, दीपराज यादव व किशन शुक्ला निवासी कानपुर देहात ने हत्या की बात कबूल की।

शराब के नशे में हुए विवाद के बाद की हत्या

पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि हत्यारे अभय यादव ने बताया कि उसकी भाभी के अकबरपुर के हास्पिटल में बच्चा हुआ था। सभी वहीं गये थे। रास्ते में सबने शराब पी। नशे की हालत में मृतक इंजीनियरिंग छात्र समीर ने गाड़ी चलाने की जिद की। इस बात पर सभी का विवाद हुआ। इस दौरान समीर ने मारपीट शुरू कर दी। इस पर दीपराज ने ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कल्यानपुर अशोक कुमार दुबे, उपनिरीक्षक सुभाष बाबू, देवी शरण सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, ललित कुमार, आरक्षी बलराम सिंह, दीपक राणा, सुरेश चंद शामिल रहें।

Tags: crime newskanpur newsup news
Previous Post

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, कराया धर्म परिवर्तन

Next Post

छोटू कोल हत्याकाण्ड का खुलासा, दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post
murder

छोटू कोल हत्याकाण्ड का खुलासा, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

राखी सावंत ने बताया कब खोलेंगी अपने पति की पहचान

15/12/2020
Belt

बेल्ट खरीदने से पहले जान ले ये जरूरी बातें, वरना पड़ जाएगा पछताना

30/01/2026
Rubina Dilaik's workout video went viral on social media

सोशल मीडिए पर वायरल हुआ रुबीना दिलैक का वर्कआउट वीडियो

09/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version