• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में अकेली विधवा के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या

Writer D by Writer D
03/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
check bounce

Congress leader booked in check bounce case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जनपद बांदा में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन पहले युवती की हत्या कर लाश खेत में फेंक दी गई थी और बुधवार को घर पर अकेली एक विधवा का शव मिला है। जिसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद गला घोट कर हत्या कर दी गई है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है।

घटना जनपद के देहात कोतवाली अंतर्गत कुल कुम्हारी गांव की है। इसी गांव में रहने वाली हैं 40 वर्षीया एक विधवा 29 नवम्बर को घर पर अकेली थी। तभी गांव के विकास त्रिपाठी पुत्र बृजेश त्रिपाठी से जमीन को लेकर हुए विवाद में गाली गलौच हुई थी। गाली गलौच की घटना रात को 08 बजे से रात को 12 बजे तक चलती रही। दूसरे दिन किसी ने महिला के घर की ओर ध्यान नहीं दिया। बुधवार को उसी की पड़ोस में रहने वाली महिला हंसिया मांगने के लिए विधवा महिला के घर गई। बाहर से आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला, तब वह दस्तक देकर अंदर गई जहां चारपाई पर महिला का शव पड़ा हुआ था। यह देखकर महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हुए और घटना की सूचना पुलिस को दी।

इस बारे में जानकारी देते हुए मृतका के चचेरे भाई विजय नारायण ने बताया कि घटनास्थल पर चारपाई के नीचे साड़ी पड़ी हुई थी और शव अर्धनग्नवस्था में था। गले में खरोच के निशान पाये गए हैं, जिससे लगता है कि दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या की गई है। उसने बताया कि पुलिस मामले में लीपापोती करने के प्रयास में थी लेकिन जब मैंने इस बारे में पुलिस अधीक्षक से पोस्टमार्टम कराकर घटना का निष्पक्ष जांच कराने की मांग की तब पुलिस एक्शन में आई।

इस बीच क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली अंतर्गत कुल कुम्हारी गांव में एक 43 वर्षीय महिला का शव कमरे में पड़े होने की सूचना पर मैं और अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हो गई लेकिन बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है।

वही, इस संबंध में देहात कोतवाली इंचार्ज बृजेश यादव ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के लिए कहा गया था इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Tags: banda newscrime newsMurder Newsup news
Previous Post

वृद्ध साध्वी की त्रिशूल से गोद-गोदकर निर्मम हत्या, कातिल गिरफ्तार

Next Post

तेल व्यापारी के मुनीम से 3.50 लाख की लूट

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post
loot

तेल व्यापारी के मुनीम से 3.50 लाख की लूट

यह भी पढ़ें

AK Sharma

यह है ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सम्पूर्ण न्याय

23/03/2023
Commonwealth Games

Commonwealth Games-2030: भारत की दावेदारी को कैबिनेट की मंजूरी, इस शहर को बताया आदर्श मेजबान

27/08/2025
Chandra Nath Sinha

शिक्षक भर्ती घोटले में ‘दीदी’ के मंत्री के घर ED का छापा, 40 लाख कैश बरामद

23/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version