• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिता की मौत के बाद बेटे ने रोते-रोते लिया बिजली के पोल का सहारा, करंट से गई जान

Writer D by Writer D
25/07/2021
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
death of father-son

death of father-son

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घर पर बीमार प‍िता की मौत के बाद उनके दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी। प‍िता की मौत के बाद इकलौते बेटे ने रोते-रोते ब‍िजली के पोल का सहारा ल‍िया तो करंट लगने से उसकी भी मौत हो गई। एक साथ घर में दो मौत से हाहाकार मच गया। यह घटना ब‍िहार के दरभंगा ज‍िले की है।

दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत आजमनगर मोहल्ले में ह्रदय विदारक घटना के बाद इलाके में मातम छा गया। दरअसल, 18 साल के युवक रंजन के पिता मोहन महतो की मौत अस्पताल में बीमारी के कारण हो गई। मोहन के शव को घर पर लाया गया और परिवार वाले अभी उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे।

उधर, रंजन अपने पिता के शव को देख-देख कर लगातार रो रहा था। इसी बीच रंजन ने रोते-रोते खड़े रहने के लिए सड़क किनारे बिजली के पोल का सहारा लिया तभी बिजली के करंट लगने से रंजन की मौत हो गई। हालांक‍ि, लोगों ने आनन-फानन में रंजन को अस्पताल भी लाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छोटे भाई के सामने नाबालिग के साथ 4 हैवानों ने किया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

बताया जाता है क‍ि बिजली के पोल में लगे अर्थिंग वाले तार में भी करंट प्रभावित था जिस कारण रंजन की मौत करंट लगने से हो गई। एक साथ घर में दो-दो मौत के बाद मोहल्ले में मातम छा गया। वहीं, परिवार की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके पर थाने की पुलिस भी पहुंची, जहां शव को पोस्टमॉर्टम कराने की तैयारी चल रही थी।

मृतक, रंजन के र‍िश्तेदार नारायण महतो ने बताया क‍ि रंजन के पिता मोहन महतो की मौत अस्पताल में हो गई. वे 20 दिनों से बीमार चल रहे थे इसके बाद उनके अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी। तभी उनके बेटे रंजन ने रोते-रोते खड़े रहने के लिए बिजली के पोल का सहारा लिया तभी उसे बजली का करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।

फर्जी IAS बनकर झारखंड में रह रही महिला गिरफ्तार, रिश्तेदारों को रौब दिखाने के लिए बसाई झूठी दुनिया

वहीं, मौके पर पहुंची व‍िश्वव‍िद्यालय थाने के पुलिस अधिकारी एके झा ने बताया की लोगों ने बिजली के करंट लगने से युवक की मौत की जानकारी दी और यहां आकर हमने देखा भी है क‍ि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। उसके पिता की भी मौत बीमारी से हुई थी और दाह-संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी यह घटना हो गई। अब शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Tags: bihar newscrime newsDarbhanga newsNational news
Previous Post

बिहार में 5 साल के 22.09 फीसदी बच्चों में मिले कुपोषण के लक्षण,  इसमें 8.8 प्रतिशत बच्चे ज्यादा गंभीर  

Next Post

नैना गांगुली ने शेयर की बोल्ड फोटो, कातिलाना अदाएं देखकर फैंस हुए पागल

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Next Post
Naina Ganguly

नैना गांगुली ने शेयर की बोल्ड फोटो, कातिलाना अदाएं देखकर फैंस हुए पागल

यह भी पढ़ें

cm yogi

CM योगी ने लगाया जनता दरबार, सुनी फरियादियों की समस्याएं

24/07/2021
CM Dhami flags off five new garbage vehicles

विश्व पर्यावरण दिवस पर भीमताल नगर पालिका को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने पांच नए कूड़ा वाहनों को दिखाई हरी झंडी

05/06/2026
Honor launches its new smart band in India, know the specialty

Honor ने भारत में लॉन्च किया अपना नया स्मार्ट बैंड, जानें खासियत

09/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version