• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना से पत्नी-भाभी की मौत के बाद इंस्पेक्टर ने बढ़ाई तेरहवीं, बोले- शायद किसी को बचा लूं

Writer D by Writer D
03/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश
0
Inspector Narendra Prasad

Inspector Narendra Prasad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना की इस वैश्विक महामारी ने लाखों जिन्दगियां लील ली हैं। इस महामारी में जहां कई लोगों ने अपने प्रियजनों और सगे सम्बन्धियों को खोया है। वहीं कोरोना से संक्रमित लोगों को अस्पतालों में इलाज और ऑक्सीजन की कमी के चलते अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते हुए भी देखा है। इस मंजर को देखने के बाद कई लोग पूरी तरह से टूट जाते हैं और अवसाद तक में भी चले जाते हैं। वहीं संगम नगरी प्रयागराज में यूपी पुलिस के एक ऐसे अधिकारी भी हैं, जो कोरोना की महामारी के चलते अपनी पत्नी और सगी भाभी को खोने के बाद भी अपना फर्ज निभा रहे हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे पुलिस अधिकारी की, जिनकी चर्चा इन दिनों पूरे प्रयागराज में है। उन्होंने कोरोना की महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते अपनी पत्नी और भाभी का अंतिम संस्कार तो किया लेकिन त्रयोदशी संस्कार का कार्यक्रम दो माह तक के लिए स्थगित कर दिया। वह 6 दिन में ही बच्चों की आंखों के आंसू पोछते हुए हुए खाकी का फर्ज निभाने अपनी ड्यूटी पर भी वापस लौट आए हैं। उनके इस हौसले को लेकर पुलिस के आलाधिकारी भी बेहद भावुक हैं और उनकी जमकर सराहना भी कर रहे हैं।

प्रयागराज जिले की कोतवाली में इंस्पेक्टर नरेन्द्र प्रसाद मूल रुप से मऊ जिले के रहने वाले हैं। नरेन्द्र प्रसाद 1998 में यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुए थे। 23 वर्षों की नौकरी में कई जिलों में सेवायें दे चुके हैं। पिछले दो वर्षों से प्रयागराज जिले में तैनाती के दौरान कई महत्वपूर्ण थानों में इनकी तैनाती रही है। लेकिन कोरोना की इस महामारी में इन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मामूली विवाद के चलते बेटे को कुल्हाड़ी मार कर उतारा मौत के घाट

नरेन्द्र प्रसाद की पत्नी मालती देवी और भाभी उर्मिला देवी दोनों कोविड संक्रमित हो गयीं थी। जिसके बाद ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उन्होंने दोनों को एसआरएन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। लेकिन इस दौरान भगवान को कुछ और ही मंजूर था। 21 अप्रैल को इंस्पेक्टर नरेन्द्र प्रसाद की भाभी उर्मिला देवी की मौत हो गई। इस बीच नरेन्द्र प्रसाद भाभी के अंतिम संस्कार की तैयारी ही कर रहे थे कि अगले दिन 22 अप्रैल को एक और मनहूस खबर आयी। उनकी पत्नी को भी कोरोना की महामारी लील गई।

परिवार में दो-दो मौतों के बाद नरेन्द्र प्रसाद पूरी तरह से टूट गये लेकिन एक पुलिस कर्मी होने के नाते उन्होंने हिम्मत और साहस से काम लिया। सबसे पहले उन्होंने भाभी और पत्नी का अंतिम संस्कार किया फिर बच्चों को संभाला। उनका बड़ा बेटा जहां चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से एमएससी एग्रीकल्चर कर रहा है. वहीं छोटा बेटा आईआईटी खड़गपुर से माइनिंग में बीटेक कर रहा है। उन्होंने बच्चों को आगे पढ़ाई जारी रखने और कैरियर बनाने के लिए जहां समझाया। वहीं खुद भी कर्म पथ पर आगे बढ़ने के लिए खुद को मजबूत कर लिया है। नरेन्द्र प्रसाद के लिए यह बेहद कठिन समय था, लेकिन उन्होंने त्रयोदशी संस्कार करने के बजाय कोरोना के संक्रमण को देखते हुए क्रिया कर्म दो माह के लिए स्थगित कर दिया।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, चार की हालत गंभीर

वे खुद भी छह दिन में ही 28 अप्रैल को फर्ज निभाने के लिए ड्यूटी पर लौट आये और फिर से जनता की सेवा में जुट गए हैं। उनका कहना है कि कोरोना की महामारी से वे अपनी पत्नी और भाभी को तो नहीं बचा सके। लेकिन हो सकता है कि ड्यूटी पर रहते हुए कुछ लोगों की मदद कर सकें। जिससे लोगों की जान भी बचायी जा सके. उनके मुताबिक उन्होंने इस महामारी में पत्नी और भाभी समेत अपने छह करीबियों को खोया है इसलिए वे इस महामारी से हो रही मौतों के दर्द को भी बखूबी समझते हैं।

वहीं वर्दी का फर्ज निभाने वाले इस खाकी में छिपे इंसान के चर्चे पूरे शहर भर में हो रहे हैं। आईजी प्रयागराज रेंज के.पी.सिंह भी इस बेमिसाल पुलिस अधिकारी के जज्बे की सराहना कर रहे हैं और सलाम भी कर रहे हैं। उनका मानना है कि जिस तरह उन्होंने मुश्किल की घड़ी में निजी समस्याओं के बजाय ड्यूटी को प्राथमिकता दी वह दूसरे पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मिसाल ह।

Tags: Inspector Narendra PrasadPrayagraj Newsup news
Previous Post

तालाब से मिला युवक का सिर कटा शव, इलाके में मचा हड़कंप

Next Post

शराब तस्कर को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में शराब व बंदूक बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

15/09/2026
Next Post
arrested

शराब तस्कर को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में शराब व बंदूक बरामद

यह भी पढ़ें

cm yogi

कानून और शान्ति व्यवस्था से समझौता न किया जाए : योगी

08/12/2020
Vaishakh Amavasya

वैशाख अमावस्या पर तर्पण के दौरान करें ये काम, मिलेगी पितृदोष से मुक्ति

17/04/2025

9 साल के बच्चे ने घर से चुराए रुपए, फोन खरीद रातभर पार्क में खेलता रहा गेम

05/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version