• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विवाद के बाद बैकफुट में आया प्रशासन, फिर से सफेद हो रही काशी की मस्जिद

Writer D by Writer D
07/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी में मस्जिद को गेरुआ रंग करने के मामले में प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। यहां मस्जिद को फिर से सफेद रंग में रंगा जा रहा है। दरअसल, वाराणसी के बुलानाला कर्णघंटा मस्जिद को गुरुवार को हल्के गेरुआ रंग से पेंट किया गया था।

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। ऐसे में रास्ते में पड़ने वाली इमारतों को हल्के गेरुआ रंग में रंगा जा रहा था। इसी के चलते एक मस्जिद का रंग भी गेरुआ कर दिया गया। जिसे लेकर मुस्लिम समुदाय में नाराजगी जताई थी। मुस्लिम समुदाय ने वाराणसी विकास प्राधिकरण पर तानाशाही करने का आरोप लगाया।

दरअसल, वाराणसी के बुलानाला इलाके में सड़क किनारे एक काफी पुरानी मस्जिद है, इसे बुलानाला मस्जिद भी कहते हैं। इसका रंग सफेद था। आरोप है कि प्राधिकरण ने हल्का गेरुआ रंग रातों रात पेंट करा दिया। इससे मस्जिद से जुड़े लोगों ने काफी विरोध जताया और इसे प्राधिकरण का तानाशाही रवैया बताया। वहीं, वाराणसी विकास प्राधिकरण ने कहा था कि वह एकरूपता लाने की कोशिश कर रहा है।

मस्जिद की देखरेख करने वाली अंजुमन इंतजामियां मसाजिद कमेटी के मोहम्मद एजाज इस्लाही ने बताया था कि मस्जिद का रंग रातोंरात बदल दिया गया। अगर कुछ करना भी था तो एक बार पहले बात कर लेनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि ये मनमानी और तानाशाही है। पहले उनकी मस्जिद सफेद हुआ करती थी जो अब केसरिया रंग की तरह हो गई है। उन्होंने बताया कि इस पर आपत्ति भी उन्होंने दर्ज कराई है और डीएम से मिलने की कोशिश भी की है, लेकिन मुलाकात नहीं हुई। इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर कार्यालय में भी आपत्ति दर्ज कराई कि ये रंग गलत है।

चंद दिनों में आने वाली है पीएम किसान निधि की 10वीं किस्त, जानें स्टेटस

वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव और काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तैयारियों के अलावा ये भी कोशिश की जा रही है कि विभिन्न मार्गों का सुंदरीकरण भी हो जाए। उन्होंने आगे बताया कि गोदौलिया इलाके से लेकर शीतला घाट तक एक रंग में इमारतों को रंगा गया था और अब इस प्रयोग को मैदागिन इलाके से लेकर गोदौलिया इलाके तक किया जा रहा है। इससे सुंदरता और एकरूपता दोनों आएगी। उन्होंने बताया कि इस रंग रोगन को कराने के पीछे ये सोच थी कि बनारस की ज्यादातर इमारतें बलुआ पत्थर से बनी हुई है, जिसका रंग हल्का पिंक जैसा होता है तो उसी थीम को लेकर वाराणसी विकास प्राधिकरण काम कर रहा है।

Tags: Mosquepm modi visit to kashiup newsvaranasi news
Previous Post

चंद दिनों में आने वाली है पीएम किसान निधि की 10वीं किस्त, जानें स्टेटस

Next Post

इस साइंटिस्ट का दावा, Omicrone वेरिएंट के हर म्यूटेशन पर कारगर है ये दवा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में हिट एंड रन का वीडियो वायरल, बोनट पर लटकी दिखी युवती

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के योजनाबद्ध प्रयास से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर

16/09/2026
Main Slider

पंचायत सहायकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

हेल्थ हब के रूप में विकसित हो रहा गोरखपुर: डॉ. आरपी शुक्ला

16/09/2026
आगरा

सपा नेत्री मोनिका नाज खान ने दिया इस्तीफा, दी आत्महत्या की चेतावनी

16/09/2026
Next Post
Omicrone variant

इस साइंटिस्ट का दावा, Omicrone वेरिएंट के हर म्यूटेशन पर कारगर है ये दवा

यह भी पढ़ें

'Diya Aur Baati Hum' fame Deepika Singh is eyeing the trolls

‘दीया और बाती हम’ फेम दीपिका सिंह आई ट्रॉलर्स के निशाने पर

20/05/2021
voters

22 लाख मतदाताओं के हाथ में है आज 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

26/02/2022
Illegal Liquor

16 पेटी शराब के साथ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल

05/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version