• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गिरावट के बाद फिर गुलजार हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 600 अंक से अधिक की तेजी

Writer D by Writer D
07/12/2021
in Business, Main Slider
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोमवार की जोरदार गिरावट के बाद आज घरेलू शेयर बाजार शुरुआती कारोबार के दौरान जोरदार तेजी का रुख दिखा रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों जगह चौतरफा लिवाली हो रही है, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक में तेजी का रुख बना हुआ है। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में ही बाजार में हो रही चौतरफा लिवाली के कारण शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में करीब दो लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। इन लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 258.75 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 378.84 अंक की मजबूती के साथ 57,125.98 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में आज एक बार फिर बिकवालों ने बाजार पर हावी होने की कोशिश की। शुरुआती 10 मिनट तक बिकवाल हावी होते हुए नजर भी आए, जिसके कारण सेंसेक्स गिरकर 56,992.27 अंत के स्तर तक चला गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने बाजार में मोर्चा संभाल लिया और चौतरफा खरीदारी शुरू कर दी।

लगातार हो रही लिवाली के कारण सेंसेक्स ने देखते ही देखते 600 अंक से अधिक की उछाल लगा दी। हालांकि बाजार में बीच-बीच में बिकवाली भी हो रही है, जिसके कारण सेंसेक्स के चढ़ने की गति में मामूली झटका भी लगा है। इसके बावजूद शेयर बाजार पर अभी लिवाली का जोर ज्यादा बना हुआ है। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 607.21 अंक की मजबूती के साथ 57,354.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

धर्मांतरण के आरोप पर भीड़ ने स्कूल पर किया पथराव, बाल-बाल बचे टीचर और छात्र

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 131.85 अंक की छलांग के साथ 17,044.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती 10 मिनट के कारोबार में निफ्टी में भी बिकवाली के दबाव में मामूली गिरावट का रुख बना, जिसके कारण ये सूचना सूचकांक 17 हजार अंक के दायरे से फिसल कर 16,987.75 अंक तक गिर गया। लेकिन इसके बाद जब खरीदारों ने बाजार में मोर्चा संभाला, तो निफ्टी ने भी ऊपर की ओर छलांग लगानी शुरू कर दी।

बाजार में जारी चौतरफा खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे तक ही निफ्टी 189.50 अंक की उछाल के साथ 17,101.75 अंक के स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद हुई मामूली बिकवाली के कारण निफ्टी के स्तर में भी थोड़ी गिरावट आई। जिसकी वजह से शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 176.20 अंक की बढ़त के साथ 17,088.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 7 शेयरों में गिरावट का रुख बना हुआ है। इसी तरह निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 42 शेयर मुनाफे के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 8 शेयर लाल निशान में बने हुए हैं। दिग्गज शेयरों में से टाटा स्टील, मारुति, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, कोटक महिंद्रा बैंक और सन फार्मास्युटिकल्स में तेजी का रुख बना हुआ है। वहीं टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज और भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट का रुख बना हुआ है।

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी मजबूत ग्लोबल संकेतों का सहारा पाकर घरेलू शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 416.20 अंक की तेजी और 0.73 प्रतिशत की छलांग के साथ 57,163.34 अंक के स्तर पर बना हुआ था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.78 प्रतिशत की बढ़त और 131.85 अंक की बढ़त के साथ 17,044.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले आखिरी कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 949.32 अंक की गिरावट के साथ 56,747.14 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 284.45 अंक गिरकर 16,912.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

धर्मांतरण के आरोप पर भीड़ ने स्कूल पर किया पथराव, बाल-बाल बचे टीचर और छात्र

Next Post

PM मोदी ने हाजिरी को लेकर सांसदों को दी सीख, बोले- बार-बार टोकना अच्छा नहीं लगता

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय

17/07/2026
Share Market
Business

ग्रीन जोन में शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Crime Branch raids Omaxe Residency at midnight
Main Slider

ओमैक्स रेजिडेंसी में आधी रात क्राइम ब्रांच का छापा, कस्टमर केयर के नाम पर करते थे ठगी

17/07/2026
Next Post
PM Modi

PM मोदी ने हाजिरी को लेकर सांसदों को दी सीख, बोले- बार-बार टोकना अच्छा नहीं लगता

यह भी पढ़ें

मौसम विज्ञानी रामविलास पासवान का 6 पीएम की कैबिनेट में मंत्री बनने का था रिकॉर्ड

08/10/2020
Population

आज दोगुनी हो जाएगी दुनिया की आबादी, 8 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

15/11/2022

यूपी के मदरसों में NCERT की किताबों से होगी पढ़ाई

13/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version