• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इलाज के बाद फीस मांगने पर मरीज ने दांतों से काटकर अलग कर दी डॉक्टर की उंगली

Writer D by Writer D
07/02/2021
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
patient cut the doctor fingure

patient cut the doctor fingure

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। जहां एक डॉक्टर ने इलाज के बाद जब मरीज से अपनी फीस मांगी तो उसने गुस्से में डॉक्टर की उंगली दांतों से काट कर अलग कर दी। पीड़ित डॉक्टर ने थाने जाकर घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर मामला दर्ज कराया है। इस मामले पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं, क्लीनिक के अंदर हुए विवाद की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

दरअसल, ये मामला छिंदवाड़ा के कुंडीपूरा थाना क्षेत्र का है। जहां के शनिचरा बाजार में डॉक्टर एस के बिंद्रा का क्लीनिक है। शनिवार रात को लगभग 12 बजे एक मरीज जले हुए हाथ का इलाज कराने के लिए बिंद्रा क्लीनिक पहुंचा था। मरीज के साथ-साथ 2 अन्य लोग भी मौजूद थे।

विजय तिवारी नाम के व्यक्ति ने डॉक्टर की उंगली को अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया।

डॉक्टर बिंद्रा और उनके कर्मचारियों ने मरीज का इलाज किया। उसके बाद जब डॉक्टर ने मरीज से फीस के पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया और क्लीनिक में तोड़ फोड़ की। बाद में जब डॉक्टर बिंद्रा मरीज के पास पहुंचे तो मरीज के साथ आए विजय तिवारी नाम के व्यक्ति ने डॉक्टर की उंगली को अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया।

कपड़ों की फिटिंग को लेकर हुए विवाद में टेलर की गला दबाकर हत्या, कातिल ग्राहक फरार

डॉक्टर एस के बिंद्रा ने बताया कि रात 12 बजे के आसपास 3 व्यक्ति इलाज के लिए मेरे पास आये थे। इसमें विजय युइके, विजय तिवारी और तीसरे का नाम मैं नहीं जानता। विजय युइके ने अपना हाथ शराब के नशे में अंगार में हाथ रख दिया था और वो जल गया था। इलाज के बाद जब फीस मांगी तो उन लोगों ने फीस देने से इनकार कर दिया।

बाद में, मरीज ने अपने दोनों दोस्त को बुलाया। इसमें से एक दोस्त आया और क्लीनिक में गाली-गलौच करना शुरू कर दिया और हमारे यहां के फर्नीचर को तोड़ना शुरू कर दिया। वाटर कूलर को भी नुकसान पहुंचाया। मैंने बोला कि भईया आप बहुत गलत कर रहे हो ये अच्छी बात नहीं है। इतने में उसने मेरे दांए हाथ की उंगली को अपने दांत में दबा लिया और 15-20 सेकंड में मेरी ऊपर की उंगली अलग कर दी। मैंने पुलिस कंप्लेंट किया और जिला अस्पताल में अपनी फिंगर को रिपेयर कराया।

निर्माणधीन इमारत में लगी आग, फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर

डॉक्टर बिंद्रा ने कुंडीपूरा थाना जाकर मामला दर्ज कराया। छिंदवाड़ा एएसपी संजीव उइके ने बताया कि डॉक्टर ने मरीज का इलाज किया और फीस के पैसे मांगे। इस बाद से डॉक्टर और मरीज में विवाद हुआ. मरीज का एक और साथी था। आकाश तिवारी ने गाली-गलौच किया। बाद में, विजय तिवारी ने डॉक्टर की हाथ की तर्जनी उंगली को दांतों से काट दिया। इस मामले को लेकर थाना कुंडीपूरा में दोनों के खिलाफ 294, 323, 324, 506, 34 का मामला पंजीबद्ध हुआ है। फिलहाल पुलिस ने 2 युवकों को पकड़ा है. उनसे पूछताछ की जा रही है।

Tags: crime newsmp newsNational news
Previous Post

कपड़ों की फिटिंग को लेकर हुए विवाद में टेलर की गला दबाकर हत्या, कातिल ग्राहक फरार

Next Post

38 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
illegal liquor

38 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें अपने शहर के रेट

10/05/2022
Royal Enfield Bullet

जबरदस्त फीचर्स से लैस लॉन्च हुई नई दमदार ‘बुलेट’, इतनी है कीमत

01/09/2023

शिक्षकों की शर्मनाक हरकत, ट्रांसफर रुकवाने के लिए छात्राओं को बनाया बंधक

23/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version