• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के बाद बीजेपी को गुजरात में मिलेगा असली सरप्राइज : अखिलेश

Writer D by Writer D
29/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश का रण फतह करने के लिए सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस कड़ी में आज (29 जनवरी) गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी के मुखिया और RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अखिलेश यादव बीजेपी पर जमकर बरसे।

अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी ने यूपी के विकास का रास्ता रोक दिया है। इसलिए जनता ने बीजेपी के सफाया करने का मन बना लिया है। कोरोना के दौरान मजदूरों को जिस तरह से परेशानी हुई, उसके लिए बीजेपी जिम्मेदार है। मोदी सरकार में अन्नदाता परेशान रहे। ये चुनाव किसानों और मजदूरों का है। अखिलेश ने कहा कि यूपी चुनाव के बाद गुजरात में चुनाव होंगे और असली सरप्राइज वहीं से मिलेगा। बीजेपी गुजरात से हारने को तैयार है।

अखिलेश ने कहा कि जिस घर का दरवाजा वो (अमित शाह) बजाएं या डोर-टू-डोर कैंपेन में वो जाएं तो उन्हें लाल सिलेंडर जरूर दिखाएं कि जिस समय वे सरकार में आए थे उस समय सिलेंडर की कीमत क्या थी और आज क्या है? बीजेपी नकारात्मक राजनीति करती है।

https://t.co/32MwZQPQFZ

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 29, 2022

वहीं, जयंत चौधरी ने कहा कि यूपी के मतदाताओं के लिए जिन्ना कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे मुद्दों से हमारा कोई लेना-देना नहीं। हम पढ़े-लिखे मतदाता हैं। नौकरी की बात करते हैं, झूठ मुक्त सरकार देंगे। आगे जयंत ने कहा कि यूपी चुनाव में फैसला मतदाताओं को करना है। एक तरफ वो सरकार है जो किसानों को दबाना चाहती है, जहां कोई सुनवाई नहीं होती, जहां कोई वादा पूरा नहीं होता और दूसरी तरफ RLD और सपा का प्रयास है। हमें मुकाबला झूठ और नफरत फैलाने वाले लोगों से करना है।

इससे पहले दोनों नेताओं ने शुक्रवार को भी मुजफ्फरनगर में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। अखिलेश ने यहां चौधरी चरण सिंह के किसानों को लेकर उज्जवल सपने की बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कहा कि हमारी सरकार आती है तो यूपी में कोई भी काला कानून लागू नहीं हो सकेगा। वहीं MSP पर सरकारी खरीद का इंतजाम होगा। गन्ने के भुगतान के लिए उन्हें इंतजार न करना पड़े इसके लिए फार्मर कॉरपस फंड और फॉर्म रिवाल्विंग फंड बनाएंगे। साथ ही गन्ने के भुगतान के लिए 15 दिन से ज्यादा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

मेरी सुरक्षा नहीं रेकी की जा रही है : अब्दुल्लाह आजम

इसके अलावा सपा मुखिया ने कहा कि अगर हम सरकार में आते हैं तो 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे, सिंचाई के लिए बिजली माफ होगी। वहीं, जयंत चौधरी ने भी कह दिया कि उनका ये गठबंधन किसानों के हित वाला गठबंधन है। इस बार दो किसान के बेटे साथ आए हैं, ऐसे में बीजेपी का सफाया होना तय है।

सपा के साथ इन दलों का गठबंधन

यूपी में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के साथ मिलकर चुनावी मैदान में है। इस गठबंधन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट),अपना दल (कमेरावादी), प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया), महान दल, टीएमसी भी शामिल है।

Tags: akhilesh yadavElection 2022ghaziabad newsJayant ChaudharyUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

बारातियों से भरी बस ट्रक से टकराई, दूल्हा के पिता और भाई समेत तीन की मौत

Next Post

बसपा के पूर्व विधायक सुरेश बंसल का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post

बसपा के पूर्व विधायक सुरेश बंसल का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

यह भी पढ़ें

CM Yogi addressed the rally in Mathura

काशी विश्वनाथ जैसा बनना चाहिए बांके बिहारी का धाम: सीएम योगी

27/04/2023
CM Yogi

प्रदेश की हर न्याय पंचायत में बनेंगे गौ-आश्रय स्थल : योगी

25/02/2021

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

21/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version