• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगरा : हिस्ट्रीशीटर और पुलिस का हुआ गठजोड़, 5 सिपाहियों के खिलाफ शुरू हुई जांच

Desk by Desk
06/08/2020
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राष्ट्रीय
0
हिस्ट्रीशीटर और पुलिस का गठजोड़

हिस्ट्रीशीटर और पुलिस का गठजोड़

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा: आगरा में थाना एत्माद्दौला के हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव से दोस्ती की बात सामने आयी है। तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दो सिपाही पहले से पुलिस लाइन में तैनात हैं। पांचों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। मोनू की कॉल डिटेल में सिपाहियों की दोस्ती की जानकारी हुई। सीओ छत्ता उदयराज सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव की पुलिस तलाश कर रही थी लेकिन, वह पुलिस से बच रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसे पुलिस के मूवमेंट की जानकारी मिल रही थी। 17 जुलाई को उसने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। उसके पुलिस से बचकर समर्पण करने के बाद अधिकारियों को शक हो गया। जिसके बाद उन्होंने जांच कराई।

जावेद हबीब समेत तीन सैलून में छापेमारी, 9 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

मोनू की कॉल डिटेल खंगाली गई, इसके अलावा भी अन्य तरीके से पड़ताल की गई। इसके बाद पांच सिपाहियों की दोस्ती का पता चला, जो मोनू के संपर्क में थे। क्राइम ब्रांच ने भी रिपोर्ट दी थी। उसकी पुलिसकर्मियों से बातचीत के बारे में पता चला।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मोनू से पांच सिपाहियों की बातचीत की बात सामने आई है। इनमें से तीन सिपाही थानों में तैनात हैं, जबकि दो पुलिस लाइन में हैं। इनको लाइन हाजिर किया गया है। जांच सीओ छत्ता को सौंपी गई है। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी।

थाना एत्माद्दौला में तैनात रविंद्र यादव, थाना न्यू आगरा में तैनात सत्यपाल यादव, थाना मलपुरा में तैनात दुष्यंत यादव को लाइन हाजिर किया गया है। चालक राहुल यादव और सिपाही राजीव यादव पुलिस लाइन में तैनात हैं। एसएसपी ने बताया कि मलपुरा में तैनात सिपाही के पूर्व में जेल भेजे गए लाखन गैंग के सदस्यों से भी संपर्क होने की जानकारी मिली है। अभी इसकी जांच की जा रही है।

Tags: #agrainvestigation started against 5 soldiersistory-police and police nexusआगरान्यू आगरारविंद्र यादवहिस्ट्रीशीटर
Previous Post

मुंबई पुलिस पर भड़के बिहार के डीजीपी, बोले- हमारे अफसर को बनाया कैदी

Next Post

भोजपुरी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, फेसबुक पर शेयर की थी दर्दभरी कहानी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
भोजपुरी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या

भोजपुरी एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, फेसबुक पर शेयर की थी दर्दभरी कहानी

यह भी पढ़ें

IPS Arvind Sen

पशुधन घोटाला: फरार IPS अरविंद सेन पर अब 50 हजार का इनाम

05/01/2021
CM Yogi Adityanath did 'Janata Darshan'

हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा को प्रतिबद्ध है सरकारः मुख्यमंत्री

09/02/2026
Bundelkhand

विकास के ‘एक्सप्रेसवे’ पर बुंदेलखंड

24/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version