• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमारा किसान अन्नदाता है, अब ऊर्जादाता बनेगा: नितिन गडकरी

Writer D by Writer D
06/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Nitin Gadkari

Nitin Gadkari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि देश में 16 लाख करोड़ रुपए पेट्रोलियम पदार्थों के आयात पर खर्च होता है। मैं 2004 से कह रहा हूं कि हमारे देश का किसान अन्नदाता है, अब ऊर्जादाता बनेगा। आने वाले पांच सालों में अन्नदाता, ऊर्जादाता के साथ ही किसान डामरदाता भी बनेगा। केवल चावल और गन्ना लगाकर किसानों की जिंदगी बदल नहीं सकती। किसानों की जिंदगी एथेनॉल से बदलेगी। खेती और पशुपालन की लागत कम करके किसान समृद्ध और संपन्न बनेगा।

मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में आयोजित दो दिवसीय पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले का केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने किसानों को अपनी तकदीर बदलने के लिए तकनीक का सहारा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र में दस हजार किसानों ने आत्महत्या की, लेकिन मैं किसानों को आत्महत्या से रोकने लिए काम कर रहा हूं। गन्ने से चीनी के उत्पादन की बजाय बाइ प्रोडक्ट तैयार करना होगा। इसके लिए केंद्र सरकार कार्य कर रही है। देश में किसानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महात्मा गांधी कहते थे कि हमारा देश गांव में बसता है। उस समय 80 प्रतिशत लोग गांवों में रहते थे। आज देश के किसानों की हालत ऐसी है कि गांवों में 60 प्रतिशत आबादी बसती है। 40 प्रतिशत लोग शहरों में बसते हैं। गांव छोड़कर शहर की ओर कोई खुशी से नहीं गया है, बल्कि मजबूरी से गया है। गांव में फसल का सही दाम मिल मिलना, बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी के कारण किसान शहर में चला गया। हमारे यहां कपास सस्ता था, कपड़ा महंगा था। गेहूं सस्ता था, ब्रेड-बिस्कुट महंगे थे। टमाटर सस्ता था, जूस महंगा था। किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिला। कुछ बातों को किसानों को समझने की आवश्यकता है। आज गन्ना उत्पादक किसान इसलिए हंस रहे हैं कि चीनी मिलें विदेश से लाकर पैसा दे पा रही है। ब्राजील में सूखा पड़ने के कारण चीनी महंगी है और भारत में चीनी सस्ती है। भारत 280 लाख टन चीनी उपयोग होती है और उत्पादन 360 लाख टन होता है। भारत सरकार ने चीनी निर्यात के लिए प्रोत्साहन दिया। इसी कारण किसानों को पैसा मिल पाया।

पांच लाख करोड़ की बनेगी एथेनॉल इकोनॉमी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)  ने किसानों से खरी बात कहते हुए कहा कि अब चावल, गन्ने को बेचने की बजाय उनसे एथेनॉल तैयार करो। इससे किसान समृद्ध और संपन्न बनेगा। पराली से डामर और बायो एथेनॉल तैयार किया जा रहा है। मक्के, चावल, बांस से भी एथेनॉल तैयार होता है। पराली से एक लाख टन बायो एथेनॉल तैयार किया गया है। एथेनॉल की इकॉनोमी पांच लाख करोड़ रुपए की बनानी है। ऐसा तभी संभव है, जब किसान एथेनॉल बनाने लगेगा। इससे किसान कर्जमुक्त हो जाएगा।

किसानों को दी गन्ना राजनीति से बाहर निकलने की सलाह

केंद्रीय मंत्री (Nitin Gadkari)  ने कहा कि खर्च कम करके फसलों का उत्पादन बढ़ाना होगा। ड्रोन के जरिए यूरिया डालने से लागत आधी हो जाएगी। किसानों से कहा कि गन्ने का दाम बढ़ाने की राजनीति से बाहर निकलो। गन्ने का भाव बढ़ाने की परिपाटी चल रही है। चीनी बनाना घाटे का सौदा है। कीटनाशकों के भाव बढ़ रहे हैं। मांग और आपूर्ति के आंकड़ों पर गौर करके गन्ने के बाई प्रोडक्ट तैयार किए जाए तो गन्ने की खेती हिट होगी। इससे किसानों का भी कल्याण होगा और विदेशी मुद्रा बचेगी। किसानों को जल संरक्षण पर भी काम करना होगा। गेहूं-चावल बेचकर भविष्य बदलने में कठिनाई है, बिटुमिन बेचने से किसानों की तकदीर बदल जाएगी। ट्रैक्टर सीएनजी से चलाकर किसान बचत कर सकते हैं।

बेसहारा गोवंश की समस्या का हल बताया

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)  ने किसानों के लिए समस्या बने बेसहारा गोवंश से निजात के भी उपाय बताए। उन्होंने कहा कि टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक से स्वदेशी नस्ल की अधिक दूध देने वाली गाय तैयार की जा रही है। इसके लिए प्रत्येक जिले में गायों के लिए सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल शुरू होगा। पशुधन का विकास होने से किसानों का भाग्य बदल जाएगा। पशु पालने का खर्च बढ़ने से भी किसानों को निजात मिलेगी। गाय, गरीब, मजदूर, किसान का कल्याण करना ही सरकार का कर्तव्य है। किसान के बेटों को रोजगार मिलने पर ही असली भारत बनेगा। मुजफ्फरनगर गन्ना उत्पादक किसानों की राजधानी है।

ईमानदारी से काम करने वाले नेताओं की कमी

केंद्रीय मंत्री (Nitin Gadkari)  ने कहा कि देश में पैसे की कमी नहीं है, बल्कि ईमानदारी से काम करने वाले नेताओं की कमी है। गांवों को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित करना हमारा कार्य है। इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि यह केंद्र सरकार का पहला पशु मेला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से मुजफ्फरनगर को कई हाईवे मिले।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सड़कों का जाल बिछाकर कश्मीर को कन्याकुमारी से जोड़ा गया है। गुजरात से अरुणाचल प्रदेश को सड़कों के जरिए जोड़ा है। आठ वर्षों में केंद्र सरकार ने सड़कों का निर्माण किया है। भारत के कोने-कोने में विश्व स्तर की सड़कें बन रही हैं।

सीएम धामी ने 9 हेल्थ एटीएम और 40 ट्रू नेट मशीनों का किया लोकार्पण

मुजफ्फरनगर जनपद के विकास के लिए लोक निर्माण विभाग पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। हम सभी मिलकर जनपद का विकास करेंगे। नए रास्ते बिछाए जाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद सतीश गौतम आदि उपस्थित रहे।

Tags: merrut newsNitin Gadkari
Previous Post

सीएम धामी ने 9 हेल्थ एटीएम और 40 ट्रू नेट मशीनों का किया लोकार्पण

Next Post

Nikay Chunav: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जिलों को निष्पक्ष चुनाव के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
Nikay Chunav

Nikay Chunav: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जिलों को निष्पक्ष चुनाव के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

pm modi, cm dhami

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री धामी को दी जन्मदिन की बधाई

16/09/2022
Mayawati

विपक्ष विहीन संसद ठीक व्यवस्था नहीं: मायावती

21/12/2023
UP Budget

11 फरवरी को पेश होगा यूपी का बजट

29/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version